{"_id":"64c574a698950c2d77022de4","slug":"common-symptoms-can-also-detect-hepatitis-allahabad-news-c-3-1-ald1037-187365-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सामान्य लक्षणों से भी हेपेटाइटिस का लग सकता है पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सामान्य लक्षणों से भी हेपेटाइटिस का लग सकता है पता
Sun, 30 Jul 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बॉयोलॉजी विभाग, वन यूपी मिड कोय एनसीसी व ह्यूमैनिटी इंडिया ट्रस्ट की ओर से शनिवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। नैनी में काला चाका के सड़वा ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में माइक्रो बॉयोलॉजी विभाग की डॉ. रीना सचान ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया, हेपेटाइटिस लीवर को प्रभावित करती है। पीलिया, थकान और पेट दर्द जैसे सामान्य लक्षणों को पहचान कर हेपेटाइटिस का जल्दी पता लगाने में मदद मिल सकती है। इस अवसर पर मेजर अनीन अनियन, एमके सिंह, आरपी सिंह, डॉ. दिव्या, डॉ. रजनी, डॉ. भव्या व कई एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे।
विज्ञापन