फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Common man scorched by fuel fire, budget from kitchen to house spoiled

Prayagraj : ईंधन की आग से झुलसा आम आदमी, बिगड़ा रसोई से मकान तक का बजट

Thu, 21 May 2026 07:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 May 2026 07:02 PM IST
सार

वैश्विक जंग की तपिश के बीच पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़नी शुरू कर दी है। ईंधन के दामों में वृद्धि रसोई, सफर, मकान निर्माण और रोजमर्रा की जरूरत को तेजी से महंगा करने लगी है।

विज्ञापन
Common man scorched by fuel fire, budget from kitchen to house spoiled
पेट्रोल डीजल रेट प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वैश्विक जंग की तपिश के बीच पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़नी शुरू कर दी है। ईंधन के दामों में वृद्धि रसोई, सफर, मकान निर्माण और रोजमर्रा की जरूरत को तेजी से महंगा करने लगी है।

विज्ञापन


दाल कारोबारी सतीश केसरवानी के अनुसार अरहर और चना दाल से लेकर घर में उपयोग होने वाले चावल समेत अन्य रोजमर्रा के सामानों की कीमतों में तीन से सात रुपये प्रति किलो तक की तेजी आ चुकी है। डीजल के दाम बढ़ने से मालभाड़ा बढ़ना तय है।
विज्ञापन


किराना कारोबारी प्रमिल केसरवानी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दामों का सीधा असर ड्राई फ्रूट्स पर भी पड़ा है। बादाम और पिस्ता के दाम में 50 से 200 रुपये तक का इजाफा हो चुका है। मसालों के दाम बढ़ सकते हैं। सरसों के तेल व रिफाइंड के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैब का बढ़ गया किराया

ऑनलाइन राइड सेवाओं के संचालन को मुश्किल होता देख आठ से 10 दिन में इनके किराये में बढ़ोतरी के आसार तेज हो गए हैं। ट्रांसपोर्टर महेंद्र यादव, गोपाल जी ने कहा कि भाड़ा पहले ही 15 फीसदी तक बढ़ाया जा चुका है। पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि ने और मुश्किल बढ़ा दी है।

निर्माण कार्यों पर असर

सरिया कारोबारी पप्पू केसरवानी के मुताबिक ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ने से लोहे के तार और सरिया की कीमतों में चार से पांच रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। सफेद सीमेंट की कीमत में 50 रुपये प्रति बोरी का इजाफा हो गया है, जबकि मौरंग व बालू के दाम भी 100 रुपये तक चढ़ गए।

सब्जी समेत चौतरफा महंगाई से गृहणियां परेशान

महंगाई से सबसे ज्यादा गृहणियां परेशान हैं। न्याय नगर की रागिनी सिंह और सलोरी की दिव्या शर्मा ने कहा कि सब्जी, राशन, रसोई गैस ने पहले ही घर का बजट बिगाड़ रखा था। अब पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि से हर एक चीज के और ज्यादा महंगे होने का डर सता रहा है। पुष्पांजलि सिंह ने कहा कि घर की कई जरूरी चीजों में कटौती के लिए विवश होना पड़ रहा है।

सब्जियों के इस तरह से बढ़ रहे दाम (प्रति किलो )

सब्जी पहले अब
आलू 15-18 20-22

टमाटर 25-30 35-40
प्याज 18-20 25-30

लहसुन 200-220 240-250
नींबू 100-120 140-150

इनके बढ़ गए दाम
सामग्री हफ्तेभर पहले मौजूदा

अरहर दाल 103             107
चना दाल 67             72

बेसन 85 90
चावल 38 42

सरसों का तेल 170 175
बादाम 850 900

पिस्ता 1050 1290
(सभी खाद्य सामग्री की कीमतें थोक में प्रति किलो के हिसाब से)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed