फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   committee formed to resolve the complaints of soldiers' families can be an example for the country.

हाईकोर्ट : सैनिकों के परिवार की शिकायतों के निस्तारण के लिए बनी कमेटी देश के लिए हो सकती है नजीर

Wed, 26 Feb 2025 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 05:53 PM IST
सार

सैनिकों के परिवार की सुरक्षा व उनकी शिकायतों के निस्तारण के लिए राज्य सरकार की प्रदेश व जिला स्तर पर बनाई गई कमेटी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
committee formed to resolve the complaints of soldiers' families can be an example for the country.
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सैनिकों के परिवार की सुरक्षा व उनकी शिकायतों के निस्तारण के लिए राज्य सरकार की प्रदेश व जिला स्तर पर बनाई गई कमेटी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है। साथ ही कहा कि यह अन्य प्रदेशों के लिए भी नजीर हो सकता है। इसके अनुसार राज्य स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। इसमें विभिन्न विभागों और तीनों सेनाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। जिला स्तरीय कमेटी की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे। इससे पहले न्यायमूर्ति अजय भनोट की अदालत ने फिरोजाबाद के सैन्यकर्मी की पत्नी की याचिका पर कमेटी बनाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

दरअसल, फिरोजाबाद के सैन्यकर्मी की पत्नी को एक शिक्षामित्र द्वारा परेशान करने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। सेना अधिकारी के पत्र पर भी कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। याची के अधिवक्ता ने कोर्ट से कहा कि राज्य के अधिकारी शिकायत का समाधान नहीं कर रहे हैं और इससे याची के सीमा पर तैनात पति की राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने की क्षमता प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

इस पर न्यायालय ने कहा कि सैनिकों के परिवार की शिकायत का प्राथमिकता से समाधान करना चाहिए। जवाबदेही प्रणाली विकसित की जानी चाहिए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य को सैन्यकर्मियों के परिवारों से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करना चाहिए। पीड़ितों को कभी असहाय या असुरक्षित नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

कोर्ट ने इसके लिए प्रदेशस्तर पर उच्चस्तरीय कमेटी बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सरकार की ओर से गठित कमेटी का प्रारूप हाईकोर्ट के समक्ष रखा गया, जिसे मंजूरी दे दी गई है। कोर्ट ने कहा कि यूपी सरकार की ओर से बनाई गई इस कमेटी को माॅडल स्वरूप अन्य राज्यों में भी देखा जा सकता है। इसके लिए उन्होंने तीनों सेनाओं के प्रमुख, चीफ आर्मी स्टाफ, भारत सरकार और अन्य प्रदेशों को भी इसे भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed