{"_id":"6261a71647a8184c2f51033b","slug":"commissioner-the-sound-of-loudspeaker-should-not-go-out-of-the-religious-place-premises-allahabad-news-ald331418951","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त बोले : धार्मिक स्थल परिसर से बाहर न जाए लाउड स्पीकर की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त बोले : धार्मिक स्थल परिसर से बाहर न जाए लाउड स्पीकर की आवाज
विज्ञापन
धार्मिक स्थल परिसर से बाहर न जाए लाउडस्पीकर की आवाज
मंडलायुक्त और एडीजी ने धर्म गुरुओं संग वार्ता कर की सौहार्द बनाए रखने की अपील
प्रयागराज। मंडलायुक्त संजय गोयल और एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने बृहस्पतिवार को धर्म गुरुओं संग वार्ता में त्यौहारों के दौरान सौहार्द बनाए बनाए रखने की अपील की। मंदिर-मस्जिद तथा अन्य धार्मिक परिसरों में लगे लाउडस्पीकर की आवाज धीमी रखने की भी अपील की गई। ताकि, उसकी आवाज परिसर से बाहर न जाने पाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि लाउडस्पीकर की आवाज इतनी धीमी रखी जाए कि उसकी आवाज परिसर से बाहर न जाने पाए। इसके अलावा तीन मई को अक्षय तृतीय तथा ईद एक साथ पड़ रहा है। इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मंडलायुक्त तथा एडीजी ने धर्म गुरुओं से वार्ता की। धर्म गुरुओं ने भी अपनी-अपनी बातें रखी तथा प्रशासन को सुझाव दिए। सुझाव आया कि सभी धर्म गुरु एक-एक मिनट के वीडियो क्लिप के माध्यम से शासन के सभी निर्देशों के पालन का संदेश लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने मंडलायुक्त से सभी धर्म गुरुओं का व्हाट्सअप ग्रुप बनाने की बात भी कही। इसी क्रम में मंडलायुक्त ने अफवाहों पर ध्यान न दिए जाने की अपील की। उन्होंने युवाओं को खासतौर पर जागरूक करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि कोई नई परंपरा न शुरू की जाए। इसके अलावा अनुमति के बाद ही आयोजन किए जाएं। एडीजी ने भी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
000
बैंक अफसरों से स्पष्टीकरण तलब
प्रयागराज। जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में बृहस्पतिवार को डीएम संजय कुमार खत्री ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों की ओर से आए आवेदनों और उनके निस्तारण की समीक्षा की। उन्हाेंने किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं में पंजीकृत किसानों की बाबत जानकारी दी। आवेदनों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने ग्रामीण बैंक, एसबीआई, पीएनबी तथा बॉब के अफसरों से स्पष्टीकरण तलब किया। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
000
कॉलेजों को हर महीने देनी होगी छात्रों की उपस्थिति की रिपोर्ट
प्रयागराज। छात्र-छात्राओं के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। वित्तीय वर्ष 2022-23 से उन्हीं विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी जिनकी उपस्थिति न्यूनतम 75 फीसदी होगी। शिक्षण संस्थानाें को हर महीने उपस्थिति को प्रमाणित करते हुए रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग को सौंपनी होगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को व्यवस्था करनी होगी। इसी क्रम में सीडीओ शिपू गिरि 25 अप्रैल को प्रबंधकों-प्राचार्यों संग बैठक करेंगे।
000
मनरेगा के तहत होगा 232 तालाबों का निर्माण
प्रयागराज। जल संरक्षण के लिए तालाबों की खुदाई, चेकडैम का निर्माण, पौधरोपण आदि कार्य कराए जाएंगे। ये सभी मनरेगा के तहत कराए जाएंगे। इसके तहत इस वर्ष 232 तालाबों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में विकास भवन में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यशाला में इसकी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने इसके तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की। सीडीओ शिपू गिरि ने जल संचयन की योजनाओं में तकनीकी सहायकों से आगे आने की अपील की। उपायुक्त कपिल कुमार ने मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, अधीक्षण अभियंता सुनील गिरि, सहायक अभियंता रंजीत गिरि आदि ने विचार रखे।
000
मंत्री नरेंद्र कश्यप, असीम अरुण आज करेंगे बैठक
प्रयागराज। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण शुक्रवार को सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। समाज कल्याण विभाग की दो संस्थाओं का निरीक्षण भी करेंगे। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप भी विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे।
000
25 की जगह 21.5 किग्रा ही दिया राशन
प्रयागराज। कोरांव के चंदापुर अमिलिया के कार्डधारक राजकुमार ने कोटे की दुकान पर कम खाद्यान्न तौले जाने की शिकायत की है। राजकुमार का कहना है कि उन्होंने 25 किग्रा अनाज लिया था लेकिन बाहर तौलाया तो 21.50 किग्रा ही निकला। उनका यह भी कहना है कि कोटेदार ने चना और रिफाइंड तेल भी नहीं दिया। इस बाबत पूछने पर कोटेदार के बेटे ने बदतमीजी भी की। राजकुमार ने आपूर्ति विभाग में इसकी शिकायत कर जांच कराने की मांग की है।
000
समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री से मिलेंगे कर्मचारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। राजकीय मुद्रणालय की कर्मचारियों की समस्याओं पर सुनवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल मंत्री धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विजय कथूरिया, जमाल कमर, रुद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।