फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commisnerr got angrt afer big dig on road at Chaufatka-Begambazar.

चौफटका-बेगम बाजार सड़क धंसने पर बिफरे मंडलायुक्त

Fri, 29 Mar 2019 01:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूजडेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूजडेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Commisnerr got angrt afer big dig on road at Chaufatka-Begambazar.
road shimla damaged Hamirpur Kandraur Double Lane
कुंभ मेला के तहत बनी सड़कों के धूमनगंज व अन्य स्थानों पर धंसने पर बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने जिम्मेदार अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने एक दिन में संबंधित सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कुंभ कार्यों की समीक्षा में मंडलायुक्त ने दोहराया कि भुगतान में किसी भी प्रकार की वित्तीय नियमों की अनदेखी न की जाए। वित्तीय वर्ष के समापन के दबाव में किसी प्रकार की जल्दबाजी क्षम्य नहीं होगी। सभी कार्यों के फाइनल बिल का परीक्षण, कार्यों के सत्यापन के आधार पर बिलों में कटौती के बाद ही भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि कार्यों में कमी पाए जाने, मानक के अनुरूप कार्य न होने और थर्ड पार्टी निरीक्षण में मिली कमियों को पूरा न किए जाने की दशा में भुगतान न किया जाए। चौफटका से बेगम बाजार के मध्य एक स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त होने पर मंडलायुक्त ने गहरी नाराजगी जताई। कहा कि ऐसी स्थितियां आने पर सड़कों की मरम्मत तत्काल उसी दिन कराई जाए। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि कुंभ कार्यों के अंतर्गत चौफटका से बेगम बाजार मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का कार्य पौने दो मीटर चौड़ाई में दोनों तरफ किया गया था। इसमें डिवाइडर से लगी हुई सात मीटर की चौड़ाई की सतह से 25 मिलीमीटर मोटाई मे बिटुमिन कांक्रीट से नवीनीकरण का कार्य कराया गया था। वहां सतह से 20 फुट नीचे गहरी सीवर लाइन का मैन होल चैंबर के लीकेज के कारण सड़क धंसी है। वहां सड़क की मरम्मत गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई से कराया जा रहा है। मंडलायुक्त ने जल निगम एवं गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों को एक दिन के भीतर दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed