फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commercial tax workers' exclusion, procession proceedings

वाणिज्य कर कर्मियों का कार्य बहिष्कार, जुलूस निकाला

Tue, 12 Jun 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 12 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Commercial tax workers' exclusion, procession proceedings
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
वाणिज्य कर कर्मचारियों ने पद सृजन, रिक्त पदों पर भर्ती न होने समेत कई मांगों को पूरा करने के लिए सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। नाराज कर्मचारियों ने व्यापारी सुविधा केंद्र में सभा कर मांगों को पूरा करने को हुंकार भरी। इंदिरा भवन के तृतीय तल पर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला फिर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। काम ठप होने से व्यापारी और अधिवक्ता निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन


25 मई से शुरू आंदोलन के चौथे चरण के तहत जुटे लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों ने लंबित मांगों के पूरा न होने पर रोष जताया। उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर मिनीस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन की स्थानीय शाखा के जिलाध्यक्ष रामबाबू यादव की अगुवाई में सभा कर आंदोलन को धार देने की रणनीति बताई। उन्होंने कहाकि सरकार मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाए तो बात बने। पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्णय लिया गया कि प्रांतीय इकाई के निर्देश पर 20 जून तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन और सभा में जिला मंत्री कुलदीप सिंह, जोनल उपाध्यक्ष चंद्र पाल  यादव, अजीत कुमार श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, गायत्री मिश्रा, नीतू, दिनेश प्रताप सिंह, चंद्रेश कुमार, आशुमित,  निजाम अहमद सिद्दीकी, कमलदीप यादव, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed