फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commercial tax department raided on coaching, tax evasion of 60 lakhs caught

वाणिज्य कर विभाग का कोचिंग पर छापा, पकड़ी गई 60 लाख की टैक्स चोरी

Mon, 29 Nov 2021 11:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Commercial tax department raided on coaching, tax evasion of 60 lakhs caught
वाणिज्य कर विभाग का कोचिंग पर छापा, पकड़ी गई 60 लाख की टैक्स चोरी
विज्ञापन

0 विभाग की एसआईबी टीम ने की कार्रवाई, 11 से 12 लाख रुपये तक का लग सकता है जुर्माना
प्रयागराज। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने सोमवार को शिवकुटी स्थित एक कोचिंग संस्थान पर छापा मारा। विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) टीम ने संस्थान में लाखों रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी। तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान कोचिंग में कई दस्तावेज भी विभागीय टीम ने सीज किए। यहां जांच के दौरान 60 लाख रुपये की टैक्स चोरी पाई गई। संबंधित कोचिंग संचालक पर 11 से 12 लाख रुपये का जुर्माना लिए जाने का अनुमान लगाया गया है।

एसआईबी टीम को खबर मिली थी कि शिवकुटी क्षेत्र में चल रही एक कोचिंग द्वारा लाखों रुपये की टैक्स चोरी की जा रही है। डिप्टी कमिश्नर मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान वहां अफरा तफरी मच गई। इस दौरान वहां कोचिंग से जुड़े तमाम कागजी दस्तावेज, कंप्यूटर एवं बैंक खातों की जांच की गई। छानबीन के दौरान कई फाइलों को जब्त किया गया। मुकेश सिंह ने बताया कि 60 लाख रुपये के अपवंचित टर्नओवर पर 18 प्रतिशत की दर से करीब 11 से 12 लाख रुपये टैक्स बन सकता है। कार्रवाई के दौरान डीसी हेमंत गौतम, दीपक सिंह, जितेंद्र सिंह, डा. अवध, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed