{"_id":"5e975a718ebc3e767814049b","slug":"comissioner-saw-the-condition-of-community-kitchen-city-desk-news-ald27343473","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने देखा कम्यनिटी रसोईघर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने देखा कम्यनिटी रसोईघर का हाल
विज्ञापन
मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार ने बुधवार को बंशी भवन और ओम नम:शिवाय में चल रहे सामुदायिक रसोईघरों का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता के साथ सफाई, सैनिटाइजेशन आदि व्यवस्था को भी परखा। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन वीएस दुबे ने बताया कि बंशी भवन में सुबह एवं शाम को 500-500 लोगों के लिए भोजन बनाए जा रहे हैं। वहीं ओम नम: शिवाय में रोजाना 5000 लोगों के खाने की व्यवस्था है।
एक लाख किसानों को मिला 16.50 करोड़ मुआवजा
गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। लेकिन, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि करीब एक लाख किसान इसकी चपेट में रहे, जिन्हें 16.50 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए गए हैं। यह राशि उनके खाते में भेज दी गई है। नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। शेष राशि से अन्य चिह्नित किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। सरकार की ओर से आपदा के तहत 20 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई है।