{"_id":"73660231af3e890c40e406059b86ff9d","slug":"come-to-donate-blood-save-lives-of-patients-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ करें रक्तदान, बचाएं मरीजों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ करें रक्तदान, बचाएं मरीजों की जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
शोल्डर 0 ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से विशेष रक्तदान शिविर आज
हेडिंग--
0 बेली अस्पताल के ब्लड बैंक और ओल्ड कैंट एरिया स्थित ‘थापर पॉली क्लीनिक’ में लगेंगे रक्तदान शिविर
इलाहाबाद। जनसरोकारों के मद्देनजर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर रविवार, 14 जून को सुबह नौ बजे से विशेष रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पहला शिविर ‘बेली अस्पताल’ के सहयोग से बेली अस्पताल के ब्लड बैंक में लगेगा। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा करेंगे। शिविर में आम नागरिकों के अतिरिक्त छात्र, डॉक्टर, कई सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य स्वेच्छा से रक्तदान के लिए पहुंचेंगे। वहीं दूसरा रक्तदान शिविर सेना तथा ‘हेल्दी इंडिया मिशन’ के सहयोग से ओल्ड कैंट एरिया स्थित ‘थापर पॉली क्लीनिक’ में लगेगा। इसका उद्घाटन मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह एवं सेना के वरिष्ठ अधिकारी करेेंगे।
डॉक्टरों के मुताबिक एक यूनिट रक्तदान से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से शरीर में खून की कमी नहीं बल्कि शरीर में बोनमैरो की मदद से नए रक्त का संचार होता है, जो नई आरबीसी के साथ ऑक्सीजन को और अधिक प्रभावी ढंग से कोशिकाओं को पहुंचाता हैं। इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में जरूरी है कि भ्रांतियों को छोड़कर रक्तदान करें ताकि जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सके। इस बारे में और कोई जानकारी 09675889628 , 09897589628 पर ली जा सकती है।
0 डाक्टरों, समाजसेवियों ने की रक्तदान की अपील
बेली अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.वीके सिंह, सृजन अस्पताल के डॉ.बीबी अग्रवाल, डॉ.सविता अग्रवाल, वात्सल्य अस्पताल के डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ.कीर्तिका अग्रवाल, डॉ.एसके राय, डॉ.राकेश चंद्रा, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश खेतान, डॉ.सुषमा खेतान, वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ. रितु जैन, आशा अस्पताल के डॉ.सुजीत सिंह, डॉ.आशा सिंह, साकेत अस्पताल के डॉ. एसडी वर्मा, डॉ.नीता वर्मा, सीनियर गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. आलोक मिश्रा, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एपी सिंह, प्राची हास्पिटल के निदेशक डॉ. प्रशांत पटेल, डॉ.नीरज, वरिष्ठ अधिवक्ता मंजू ठाकुर, डेंटल सर्जन डॉ.वैभव शुक्ला सहित अनेक विशिष्टजनों ने अमर उजाला फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए आमजनों से शिविर में शामिल होने और रक्तदान की अपील की है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण भी
रक्तदान शिविरों में रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण सहित ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन की जांच भी की जाएगी। इस दौरान विशेषज्ञों की ओर से इस बात की भी जानकारी दी जाएगी कि किस तरह की डाइट, दिनचर्या के जरिए व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। साथ ही रक्तदान से जुड़ी तमाम भ्रंातियाें का भी निराकरण विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।
00 जानें रक्तदान के बारे में
0 एक यूनिट में 350 मिलीग्राम रक्त होता है।
0 18 से 60 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
0 रक्तदान के ठीक तीन माह बाद दोबारा रक्तदान किया जा सकता है।
0 वर्ष में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। यह वैज्ञानिक दृष्टि से स्वास्थ्यवर्धक है।
0 एक यूनिट रक्त से एक-एक यूनिट प्लाज्मा, प्लेटलेट, आरबीसी और क्रायोप्रेसीटेट निकाले जा सकते हैं।
00 रक्तदान के बाद क्या करें
0 रक्तदान से पहले किसी नशीले पदार्थ का सेवन न करें।
0 अगले 10-12 घंटोें तक पर्याप्त मात्रा में पानी या कोई पेय पदार्थ लें।
0 कमजोरी को लेकर कोई भ्रंाति न पालें। दैनिक कार्यों को जारी रखें।