फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Combined State Engineering Services preliminary examination today

Prayagraj News: सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Combined State Engineering Services preliminary examination today
सहायक अभियंता (एई) के 604 पदों पर भर्ती के लिए सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 रविवार को प्रदेश के सात जिलों में होगी। परीक्षा के लिए 78,798 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा एक सत्र में सुबह 11 से अपराह्न एक बजे तक होगी। प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा और परीक्षा 300 अंकों की होगी। 150 प्रश्नों में सामान्य ज्ञान के 25, सामान्य हिंदी के 25 व इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड के 100 प्रश्न होंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। कुल पदों में सामान्य चयन के 582 और विशेष चयन (ओबीसी/एसटी) के 22 पद शामिल हैं। सामान्य चयन के 582 पदों में 258 पद अनारक्षित हैं जबकि 116 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 148 पद अनुसूचित जाति, नौ पद अनुसूचित जनजाति व 51 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

पहली बार इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए होगी, जिसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे और मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा। इससे पूर्व केवल एक लिखित परीक्षा होती थी और उसमें सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होते थे। आयोग की ओर से किए गए इस महत्वपूर्ण बदलाव के बाद अभ्यर्थियों के बीच स्पर्धा बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed