{"_id":"5f6e52cd8ebc3e9b874ed152","slug":"combined-state-engineering-service-latest-exam-news-city-desk-news-ald28728449","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षाः 4082 अभ्यर्थियों के आवेदन में फोटो एवं हस्ताक्षर मिले त्रुटिपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षाः 4082 अभ्यर्थियों के आवेदन में फोटो एवं हस्ताक्षर मिले त्रुटिपूर्ण
Sat, 26 Sep 2020 10:41 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से 4082 अभ्यर्थियों के आवेदन में फोटो एवं हस्ताक्षर त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को अपनी गलती सुधारने का एक अन्य अवसर प्रदान किया गया है। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के तहत सहायक अभियंता के 692 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 दिसंबर 2019 से श्ुारू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2020 निर्धारित की गई थी। आवेदन में 4082 अभ्यर्थियों के फोटो और हस्ताक्षर त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार ऐसे अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। अभ्यर्थी 26 सितंबर से तीन अक्तूबर तक सही फोटो एवं हस्ताक्षर पुन: अपलोड कर सकते हैं। यह उनके लिए अंतिम अवसर होगा। नियत तिथि के बाद कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
कला के चयनित 468 अभ्यर्थियों की नियुक्ति फंसी
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत कला विषय में 468 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया फंस गई है। कुछ अभ्यर्थियों की डिग्री पर विवाद के बाद अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग विशेषज्ञों ने मामले में परीक्षण करा रहा है। परीक्षण के बाद रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी और उसी रिपोर्ट के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
यूपीपीएससी की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 13 विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया जा चुका है। इनमें से शासन ने 12 विषयों में चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है, लेकिन कला विषय के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिेंग अटक गई है। दरअसल, कुछ अभ्यर्थियों के पास बीएड के समकक्ष चार साल की कोई अन्य डिग्री है। आयोग ने जब माध्यमिक शिक्षा निदेशालय कला विषय में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति भेजी तो निदेशालय ने आयोग को पत्र जारी कर इस मसले पर आपत्ति करते हुए स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों का ही मामला है। विशेषज्ञों से इस बात का परीक्षण कराया जा रहा है कि दोनों डिग्रियां एक-दूसरे के समकक्ष हैं या नहीं। विशेषज्ञों से परीक्षा कराने के बाद निदेशालय को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
आज पूरी हो जाएगी पीसीएस मुख्य परीक्षा
प्रयागराज। पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 26 सितंबर को पूरी हो जाएगी। मुख्य परीक्षा 22 सितंबर से शुरू हुई थी। पहले दिन सामान्य हिंदी और निबंध का पेपर था तो 23 एवं 24 सितंबर को सामान्य अध्ययन के पहले, दूसरे, तीसरे एवं चौथे प्रश्रपत्र की परीक्षा थी। आखिरी दिन यानी शनिवार को वैकल्पिक विषय की परीक्षा होनी है। हालांकि इस बार आयोग ने मुख्य परीक्षा से पांच विषय रक्षा अध्ययन, समाजकार्य, फारसी, आरबी एवं कृषि अभियांत्रिकी विषय बाहर कर दिए हैं, जबकि पीसीएस मुख्य परीक्षा में सर्वाधिक अभ्यर्थी रक्षा अध्ययन और समाजकार्य को ही वैकल्पिक विषय के रूप में चुनते थे। बहुत से ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो इन्हीं विषयों के साथ पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। इन अभ्यर्थियों को इस बार अपना वैकल्पिक विषय बदलना पड़ा है। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा बड़ी चुनौती होगी।
चयन के बाद नियुक्ति के लिए भटक रहे डेंटल सर्जन
प्रयागराज। एक तरफ मुख्यमंत्री निर्देश जारी कर रहे हैं कि छह माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी कराकर नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएं, वहीं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से डेंटल सर्जन के 535 पदों पर चयनित होने के बाद भी अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। डेंटल सर्जन का अंतिम चयन परिणाम दो नवंबर 2019 को जारी किया गया था। आयोग ने संबंधित विभाग को चयनितों की नियुक्ति की संस्तुति भी भेज दी थी, लेकिन दस महीने बीतने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों को नियक्ति नहीं दी। वहीं, इसके बाद मार्च 2020 में होम्योपैथी एवं आयुर्वेदी चिकित्सकों का रिजल्ट जारी किया गया और चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। डेंटल सर्जन के चयनित अभ्यर्थियों ने शासन से मांग की है कि उन्हें शीघ्र नियुक्ति दी जाए।