फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Colors of folk culture showcased at the 'Lokrang Bahar' event.

Prayagraj News: लोकरंग बहार कार्यक्रम में बिखरे लोक संस्कृति के रंग

Thu, 25 Jun 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 25 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Colors of folk culture showcased at the 'Lokrang Bahar' event.
रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में नृत्य पेश करते कलाकार। अमर उजाला
सांस्कृतिक संस्था आस्था समिति और रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ने बुधवार को लोकरंग बहार कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय के प्रेक्षागृह में लोक नृत्यांगना बीना सिंह ने मनोहारी नृत्य से इसकी शुरुआत की। लोक गायिका कृति श्रीवास्तव और प्रिया मेहंदी ने देवी गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने लोक भक्ति और लोक संवेदना का सुंदर चित्र प्रस्तुत किया। कीर्ति चौधरी ने सावन के गीत गाकर दर्शकों का मन मोहा। ज्योति आनंद, युवा लोक गायिका शिखा त्रिपाठी ने लोकप्रिय गीत पेश किए।
विज्ञापन

बीना सिंह और समूह ने ढेढ़िया नृत्य, राजस्थानी नृत्य और मयूर नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी, महापौर गणेश चंद केसरवानी और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा, कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह, प्रबंधक राकेश सिंह सेंगर और संस्था के महासचिव मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक पंकज गौड़ ने बताया कि इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। अध्यक्ष बृजराज तिवारी और कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed