{"_id":"6a35a5377cee58ee18095804","slug":"collision-between-bolero-and-bike-nephew-dies-uncle-critically-injured-allahabad-news-c-407-1-ggp1015-16284-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बोलेरो और बाइक में भिड़ंत, भतीजे की मौत और चाचा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बोलेरो और बाइक में भिड़ंत, भतीजे की मौत और चाचा गंभीर
विज्ञापन
जंघई क्षेत्र के भूलेंद्र जयसिंहपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार की रात बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई। चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
भदोही के भंडा गांव के दिनेश कुमार गौतम (22) अपने चाचा पिंटू के साथ जंघई बाजार में पंखा बनवाने गए। थे। वहां से देर रात घर लौटते समय बोलेरो से बाइक की भिड़ंत हो गई। मौके पर ही दिनेश की मौत हो गई। चाचा पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को जिला अस्पताल भेजा। परिजनों के अनुसार दिनेश सूरत रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। 10 दिन पहले घर आया था। पति की मौत से पत्नी श्रद्धा बेसुध हैं। उनका एक साल का बेटा है।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर बोलेरो की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।