फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Colleges released second cutoff for undergraduate admission in Prayagraj

Prayagraj: स्नातक प्रवेश के लिए कॉलेजों ने जारी किया दूसरा कटऑफ, कल इसके तहत लिए जाएंगे प्रवेश

Tue, 12 Aug 2025 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 12 Aug 2025 11:09 PM IST
सार

एडीसी में बीकॉम प्रवेश के लिए अनारक्षित का 250, बीए में अनारक्षित का 150 और बीएससी में 250 अंक है। बीएससी के छात्र-छात्राओं एवं बीए व बीकॉम के छात्रों को कीडगंज परिसर और छात्राओं को जीरो रोड परिसर में सुबह नौ से 11 बजे तक रिपोर्ट करनी है।

विज्ञापन
Colleges released second cutoff for undergraduate admission in Prayagraj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

स्नातक प्रवेश के लिए सीएमपी डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) ने दूसरा कटऑफ मंगलवार को जारी कर दिया। दूसरे कटऑफ के तहत 13 अगस्त को प्रवेश लिए जाएंगे।

विज्ञापन


सीएमपी में बीए प्रवेश के लिए अनारक्षित का कटऑफ 350, एसटी का 150, बीकॉम में अनारक्षित का 370, एसटी का 150, बीएससी बायो में अनारक्षित का 450, एसटी का 300, बीएससी मैथ्स में अनारक्षित का 370, एसटी का 60, बीसीए में अनारक्षित का 377, एसटी का 50, बीसीए-एमसीए (डाटा साइंस) में अनारक्षित का 329, एसटी सभी और बीएएलएलबी में अनारक्षित का 490, एसटी का 185 अंक है।
विज्ञापन


एडीसी में बीकॉम प्रवेश के लिए अनारक्षित का 250, बीए में अनारक्षित का 150 और बीएससी में 250 अंक है। बीएससी के छात्र-छात्राओं एवं बीए व बीकॉम के छात्रों को कीडगंज परिसर और छात्राओं को जीरो रोड परिसर में सुबह नौ से 11 बजे तक रिपोर्ट करनी है। सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीए प्रवेश के लिए अनारक्षित का कटऑफ 340, एसटी सभी, बीएलएलएबी में अनारक्षित का 468, एससी का 320, एसटी सभी,बीकॉम में अनारक्षित का 400, एसटी सभी, बीएससी मैथ्स में अनारक्षित का 350, एसटी सभी, बीएससी बायो में अनारक्षित का 420 अंक है व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed