फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cold set in during the day, cold winds increased the trouble, temperature will fall further in the next seven

Prayagraj : सर्दी ने दिन में जमाए पैर, सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, अगले सात दिनों तापमान में और गिरावट आएगी

Sat, 13 Dec 2025 12:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 12:23 PM IST
सार

सर्दी ने धीरे-धीरे अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। पिछले चार दिन में सर्द हवाओं ने परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। ऐसे में अब दिन में भी लोगों को सर्द हवाओं का एहसास हो रहा है। मौसम के जानकारों ने कड़ाके की सर्दी की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Cold set in during the day, cold winds increased the trouble, temperature will fall further in the next seven
प्रयागराज का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सर्दी ने धीरे-धीरे अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। पिछले चार दिन में सर्द हवाओं ने परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। ऐसे में अब दिन में भी लोगों को सर्द हवाओं का एहसास हो रहा है। मौसम के जानकारों ने कड़ाके की सर्दी की संभावना जताई है। पहाड़ पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र के गिरते तापमान के रूप में देखा जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले हफ्ते कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। जिसके आधार पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आने का अनुमान है।

विज्ञापन


पूर्वानुमान के अनुसार सात दिनों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 20 दिसंबर के बाद अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, कोहरे के साथ सर्द हवाओं में तेजी आएगी। हालांकि इस महीने बारिश की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed