फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Coined from street to street, when Bajrangbali

गूंजा गली-गली, जब बजरंग बली

Sun, 30 Oct 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Coined from street to street, when Bajrangbali
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
 कार्तिक चतुर्दशी शनिवार को राम भक्त हनुमान की जयंती श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाई गई। फल, फूल, मेवों से हनुमान लला का मनोहारी शृंगार किया गया तो भजन संध्या मेें महिमा के गीत गूंजे। दर्शन और भोग के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर में हनुमत जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की देखरेख में 151 आचार्यों ने हनुमान जी का पंचामृत और दुग्धाभिषेक के बाद षोडशोेपचार पूजन किया। महंत नरेंद्र गिरि ने महाशृंगार आरती उतारी और छप्पन भोग अर्पित किया। इससे पहले व्यवस्थापक स्वामी आनंद गिरि की अगुवाई में अनेक प्रकार के फूलों, फलों, मेवा और सोने-चांदी के आभूषणों से अनुपम शृंगार किया गया। दूसरे  चरण में अजय याज्ञनिक ने संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुतियों से समां बांधा तो पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। निशान चढ़ाने के लिए भी नाचते-गाते हुए दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरा परिसर फूलों से सजा और देर रात तक प्रसाद बंटता रहा।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में प्रबंधक सच्चिदानंद मिश्र की देखरेख में सर्वांगरूप हनुमान सजे। षोडशोपचार पूजन, महाशृंगार के बाद भजनों से श्रद्धालुओं ने हनुमत महिमा बखानी। ऊंचा मंडी, बताशामंडी चौक स्थित सिद्धपीठ बाल स्वरूप हनुमान मंदिर में संयोजक प्रभात कुमार चौरसिया की देखरेख में जयंती समारोह पर हनुमान सजे। भक्तों ने सुंदरकांड पाठ और भजनों से महिमा बखानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ललिता देवी मंदिर स्थित हनुमतदेव आकर्षक रूप में सजे।

मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा की देखरेख में भजन संध्या और सुंदरकांड पाठ हुआ। बैरहना स्थित निम्बार्क आश्रम में महंत स्वामी राधामाधव दास की जयंती पर हनुमान पूजे गए। मनकामेश्वर मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन को भक्तों का तांता लगा।  दारांगज स्थित हनुमान मंदिर, बरगदघाट, मीरापुर स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर, मनमोहन पार्क स्थित हनुमान मंदिर, हाईकोर्ट चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, जगराम चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, पुराने नैनी पुल स्थित घंटेश्वर महावीर मंदिर, सूबेदारगंज स्थित श्रीभुवनेश्वर नाथ मंदिर, प्राचीन मंदिर हनुमान हथिगहां आदि जगहों पर पूजन-अनुष्ठान, दर्शन को भीड़ उमड़ी। रामबाग स्थित कुंजबिहारी धर्मशाला में सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ।

हनुमान जयंती पर शनिवार को त्रिपौलिया स्थित बाल रूप हनुमान मंदिर से गाजेबाजे, पताका और आकर्षक झाकियों संग नगरदेव हनुमान नगर दर्शन को निकले। श्रीहनुमत मानस समिति की ओर से केपीपाठक की देखरेख में निकाली गई शोभायात्रा में 75 किलो की वीर मुद्रा की हनुमत प्रतिमा ने अगुवाई की। इस दौरान गदाधारी हनुमान की विविध मुद्राएं भक्तों को लुभाती रहीं।  भक्तों की ओर से कृष्ण सुदामा स्वांग एवं स्कूली बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियां मुग्ध करती रहीं।

शोभायात्रा त्रिपौलिया मंदिर से आरंभ होकर जीरो रोड, चाहचंद, महाजनी टोला, घंटाघर, जवाहर स्क्वायर, चौक, भारती भवन, ऊंचा मंडी होते हुए मंदिर पहुंचकर पूरी हुई। पूरे रास्ते हनुमत विग्रह को रोककर आरती, पूजन किया गया। मंदिर में पंडित किशोर पाठक के आचार्यत्व में वेदपाठ, भजन, सुंदरकांड हुआ। सुपरिचित गायक मनोज गुप्ता एवं आकाशवाणी के कलाकारों ने हनुमान लला की महिमा बखानी। मंदिर और शोभायात्रा में भरतजी अग्रवाल, कमलेश प्रसाद सहगल, मोहनजी टंडन, डा.जीकेमिश्रा, श्रीभगवान अग्रवाल, सुधीर अग्निहोत्री, डा.सुधीर तिवारी, आनंदजी टंडन, विजय मिश्र, सुधीर अग्रवाल, राजू अग्रवाल,भोला मिश्रा, आदि मौजूद थे। कटरा रामलीला कमेटी की ओर से भारद्वाज आश्रम परिसर से गोपाल बाबू जायसवाल की अगुवाई में निकाली गई शोभायात्रा कटरा रामलीला परेड मैदान, रामवाटिका पहुंचकर पूरी हुई। शोभायात्रा में शंकरलाल चौरसिया, मोहन लाल, राकेश चौरसिया, विनोद, सुधीर गुप्ता, आलोक गुप्ता, रामनिहोर आदि शामिल रहे।


रामबाग हनुमान मंदिर से विप्र रूप हनुमान की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न रास्तों से होकर हर्षवर्धन चौराहा, फोर्ट चौराहा, संगम तट किला घाट पहुंचकर यात्रा पूरी हुई। आरंभ में जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने पालकी उठाकर शोभायात्रा की शुरुआत की। स्मार्त धर्मावलम्बिनी सभा के महामंत्री ओंकार नाथ त्रिपाठी, संयोजक एसके पांडेय, कृष्णमोहन तिवारी, जया, त्रिवेणी मिश्र, गोपाल कृष्ण पांडेय, भरत यादव, योगगुरु अभिषेकानंद, पारस आदि ने आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed