फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Coined " Ahimsa Paramo Dharma : 'message

गूंजा ‘अहिंसा परमो धर्म:’ का संदेश

Wed, 20 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 20 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Coined " Ahimsa Paramo Dharma : 'message
महावीर जैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर की 2614 जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर के जैन मंदिरों में विविध अनुष्ठान पूजा की गई। महावीर के ‘अहिंसा परमो धर्म:’ का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए शोभायात्रा निकाली गई। पिंजरे में बंद परिंदों को मुक्त किया गया। श्री दिगंबर जैन पंचायती सभा की ओर से जीरो रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विविध अनुष्ठान, आयोजन हुए। 
विज्ञापन


आर्यिका गरिमामती, गंभीरमती, मुनि विश्व तीर्थ के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली गई। महापौर अभिलाषा गुप्ता द्वारा तीर्थंकर महावीर की आरती से शोभायात्रा आरंभ हुई। हाथी, घोड़े, ध्वजा, पताका बैंडबाजा के साथ फूलों से सजे रथ पर महावीर की प्रतिमा विराजमान थी। ‘अहिंसा परमो धर्म:’ और  ‘जियो और जीने दो’ के संदेश वाली टोपी पहनकर ‘शाकाहार अपनाओ जीवन स्वस्थ बनाओ’, ‘जीवों पर दया करो’ का नारा लगाते हुए लोग चल रहे थे।
विज्ञापन


महावीर के माता-पिता के रूप में अनिल कुमार जैन, अनिता जैन, सारथी के रूप में अरुण जैन, कुबेर के रूप में अशोक जैन एवं इंद्र के वेश में चंवर झुलाते हुए आलोक जैन, अनंत जैन, भानु जैन, मुनिन्दर जैन थे। शोभायात्रा चक बहादुरगंज, चौक, घंटाघर, जानसेन गंज विवेकानंद मार्ग, एससी बसु रोड होते हुए दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। उसके बाद सुनील जैन के निर्देशन में 108 कलशों से जन्माभिषेक, शांतिधारा एवं मंगल आरती हुई। महिलाओं ने पालना झुलाकर बधाई गीत गाए। शाम को जैन विद्यालय एवं आचार्य ज्ञानसागर संस्कार केंद्र के विद्यार्थियों ने महावीर के जीवन प्रसंगों पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। उसके पहले सुबह प्रभातफेरी निकाली गई, झंडारोहण हुआ। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायती सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महावीर जयंती पर जैन जागृति समिति के पदाधिकारियों की देखरेख में पिंजरे में बंद परिंदों को मुक्त कराया गया। समिति के राजेश कुमार जैन का कहना है कि तीर्थंकर महावीर द्वारा प्रतिपादित संपूर्ण जगत के लिए अहिंसा के सिद्धांत पर अमल करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने जयंती पर मांस की दुकानें खुली रहने पर अफसोस जताया। 


शहर के विभिन्न संगठनों की ओर से 24वें तीर्थंकर महावीर की जयंती पर लोगों ने अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। मानव एकता संघ की ओर से अतरसुइया में समारोह मनाया गया। अध्यक्ष इरशाद अंसारी ने महावीर के संदेश को लोगों तक पहुंचाने और अहिंसा के मार्ग पर चलने की बात कही। राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से सरोजिनी नायडू मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर महावीर जयंती मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष अतुल खन्ना ने पर्यावरण की संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, अतुल जैन, पिंटू जैन, सिद्धार्थ, डॉ. सईद अंसारी आदि उपस्थित रहे। दि वर्ल्ड बुद्धिस्ट फेलोशिप एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से हिज होलिनेस दलाई लामा बुद्ध विहार, आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से भी केंद्रीय कार्यालय पर भी महावीर जयंती मनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed