फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Coconuts coming from Andhra Pradesh and Tamil Nadu will be offered to Maa Durga

Navratri : मां दुर्गा को अर्पित होगा आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु से आ रहा नारियल, 10 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Thu, 20 Mar 2025 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Coconuts coming from Andhra Pradesh and Tamil Nadu will be offered to Maa Durga
नारियल। - फोटो : अमर उजाला।

होली के बाद अब बाजारों में ईद के साथ ही चैत्र नवरात्रि के लिए भी तैयारियों शुरू हो गई हैं। जल्द ही बाजार नवरात्रि के दौरान उपयोग में आने वाली सभी पूजन सामग्री से सज जाएंगे। इसके लिए प्रयागराज के सभी प्रमुख बाजारों में दुकानदार अपने-अपने तरीके से सामग्री जुटा रहे हैं। कोई खुद जाकर सामग्री ला रहा है तो कोई किसी अन्य के जरिए सामग्री पहुंचने की बात कह रहा है। वहीं, नवरात्रि में मां दुर्गा को अर्पित किया जाने वाला जूट का नारियल इस बार भी आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से आएगा। दुकानदारों को चैत्र नवरात्रि के दौरान इस बार पिछली साल की ही तरह करीब 10 करोड़ रुपये के नारियल की बिक्री की उम्मीद है।

विज्ञापन

हरिश चंद्र, रमेश चंद्र एंड संस के पूजा पांडेय हाट के मालिक विजय मिश्र ने बताया कि पिछले कुछ साल के दौरान थोक व्यापार का ट्रेंड थोड़ा बदल गया है। पहले थोक विक्रेता प्रयागराज में कम थे। लेकिन, अब उनकी संख्या बढ़ गई है। इससे पहले के मुकाबले बिक्री कम हुई है। पिछली बार हम 8-10 लाख की बिक्री कर सके थे। उम्मीद है कि इस बार इससे बेहतर कारोबार कर सकेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की कुछ खास जगहों से ही नारियल मंगवाते हैं। इससे नवरात्रि के दौरान हमारे नारियल की डिमांड प्रयागराज और आस-पास के जिलों में काफी अधिक रहती है। साथ ही कहा कि नवरात्रि के दौरान मांग बढ़ने के साथ ही नारियल की कीमत बढ़ने लगती है। हमें भी बड़ी मुश्किल से नारियल उपलब्ध हो पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौक के मीरगंज में श्री दुर्गा ट्रेडर्स के मालिक लक्ष्मी नारायण ने बताया कि वो नारियल के थोक व्यापारी हैं। हमारा काराबोर मुख्य तौर पर साल में दो बार आने वाले चैत्र नवरात्रि पर ही केंद्रित है। पिछली बार करीब 12-15 लाख नारियल की बिक्री हुई थी और इस बार भी कुछ इसी तरह की बिक्री की उम्मीद है। वहीं, मुट्ठीगंज में जै दुर्गा ट्रेडर्स के मालिक जीतेंद्र केसरवानी ने कहा कि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से नारियल मंगवाते हैं।



नवरात्रि के दौरान भी नारियल की खूब बिक्री की उम्मीद रहती है। लेकिन पिछले कुछ साल में पहले की तुलना में थोक व्यापारियों पर काफी असर पड़ा है। ऑनलाइन पेमेंट होने के चलते थोक व्यापारियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में पिछली बार हम 12-15 लाख के नारियल की बिक्री कर सके थे। इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed