फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Coaching operator dies under suspicious circumstances during morning walk, suddenly faints and falls

Prayagraj : मॉर्निंग वॉक के दौरान कोचिंग संचालक की संदिग्ध हालत में मौत, अचानक गश खाकर गिरे

Sat, 06 Jun 2026 08:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jun 2026 08:00 PM IST
सार

कर्नलगंज स्थित तिकोनिया पार्क में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान संदिग्ध हालत में कोचिंग संचालक सौरभ शेखर शुक्ला (46) की मौत हो गई। पार्क में टहलने वक्त वह अचानक गश खाकर गिर पड़े।

विज्ञापन
Coaching operator dies under suspicious circumstances during morning walk, suddenly faints and falls
मार्निंग वॉक करते समय कोचिंग संचालक की मौत। - फोटो : Social media

विस्तार

कर्नलगंज स्थित तिकोनिया पार्क में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान संदिग्ध हालत में कोचिंग संचालक सौरभ शेखर शुक्ला (46) की मौत हो गई। पार्क में टहलने वक्त वह अचानक गश खाकर गिर पड़े। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन मौत का कारण पता नहीं चल सका। बहरहाल, पुलिस विसरा सुरक्षित कर मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन

मूलरूप से अमेठी जिले के थाना जगदीशपुर गांव मीरपुर निवासी सौरभ शेखर शुक्ला वर्तमान में अल्लापुर स्थित संगम लिंक अपार्टमेंट में बहन निहारिका शुक्ला के साथ रह रहे थे। सौरभ शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े थे और अपनी बहन की ओर से संचालित कोचिंग संस्थान को चलाते थे। छात्रों और अभिभावकों के बीच भी उनकी अच्छी पहचान थी।

विज्ञापन

सोमवार सुबह वह रोज की तरह घर से टहलने के लिए निकले थे। कर्नलगंज के तिकोनिया पार्क में घूमते समय अचानक वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हो गए। पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और परिचित पहुंच गए। परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सौरभ स्वस्थ नजर आ रहे थे और किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी। ऐसे में उनकी अचानक मौत से सभी लोग स्तब्ध हैं। बहरहाल, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed