{"_id":"6a2093981d0990c9d70f0bcc","slug":"coaching-operator-accused-of-molesting-an-eight-year-old-girl-huge-uproar-allahabad-news-c-257-1-sald1006-120564-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कोचिंग संचालक पर आठ साल की बच्ची से छेड़खानी का आरोप, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कोचिंग संचालक पर आठ साल की बच्ची से छेड़खानी का आरोप, जमकर हंगामा
विज्ञापन
क्षेत्र के एक मार्केट में बुधवार शाम को एक कोचिंग में पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया और संचालक की पिटाई कर दी। आरोप है कोचिंग संचालक ने वहां पढ़ने वाली आठ साल की मासूम के साथ छेड़खानी की है।
शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, शिक्षक के समर्थन में कोचिंग में पढ़ने वाले दर्जनों विद्यार्थी भी थाने पहुंच गए और लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है।
क्षेत्र के एक मार्केट में अमेठी का एक युवक कोचिंग चलाता है। बुधवार शाम को उसकी कोचिंग में मोहल्ले के ही आठ साल की मासूम पढ़ने पहुंची। कुछ देर बाद वह घर गई और संचालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। इसके बाद परिजन दर्जनों लोगों के साथ कोचिंग में पहुंचे।
विज्ञापन
कोचिंग संचालक उस समय दो दर्जन से अधिक बच्चों को पढ़ा रहा था। भीड़ हंगामा करते हुए अंदर घुस गई और शिक्षक के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे लेकर नैनी थाने पहुंची। यहां मासूम ने अपने मां और पिता की मौजूदगी में शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया।
कुछ ही देर में कोचिंग में पढ़ने वाले दो दर्जन से अधिक छात्र शिक्षक के समर्थन में थाने पहुंचे। थाने के सामने भीड़ बढ़ता देख नैनी पुलिस के सिपाहियों ने सभी को गेट के सामने से हटाया। नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम ने बताया कि शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।