फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Coaching Centre: Five coaching centers running against standards sealed

Coaching Centre : मानकों के विपरीत चल रहे पांच कोचिंग सेंटर सील; बेसमेंट में कोचिंग सेंटर का संचालन खतरनाक

Fri, 02 Aug 2024 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 04:03 PM IST
सार

दिल्ली की तरह प्रयागराज में भी कोचिंग का हब है। यूनिवर्सिटी के आसपास के मोहल्ले कटरा, मनमोहन पार्क, लक्ष्मी चाैराहा, मम्फोर्डगंज, गोविंदपुर, तेलियरगंज, बैरहना, अल्लापुर, सिविल लाइंस आदि में मानकों के विपरीत कोचिंग चल रही हैं। तमाम कोचिंग और लाइब्रेरी बेसमेंट में चल रही हैं।

विज्ञापन
Coaching Centre: Five coaching centers running against standards sealed
कटरा में संचालित कोचिंग सेंटर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली की घटना के बाद प्रयागराज में कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को मानक के विपरीत कर्नलगंज में चल रहे पांच कोचिंग सेंटर सील कर दिए गए। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की सख्ती के बाद कई संचालक कोचिंग बंद करके फरार हो गए हैं। अगले आदेश तक बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई का क्रम जारी रहेगा।

विज्ञापन


दिल्ली की तरह प्रयागराज में भी कोचिंग का हब है। यूनिवर्सिटी के आसपास के मोहल्ले कटरा, मनमोहन पार्क, लक्ष्मी चाैराहा, मम्फोर्डगंज, गोविंदपुर, तेलियरगंज, बैरहना, अल्लापुर, सिविल लाइंस आदि में मानकों के विपरीत कोचिंग चल रही हैं। तमाम कोचिंग और लाइब्रेरी बेसमेंट में चल रही हैं।

विज्ञापन

Coaching Centre: Five coaching centers running against standards sealed
कचहरी के पास संचालित कोचिंग सेंटर। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली का हादसा बेसमेंट में ही हुआ है। बेसमेंट में अचानक पानी भरने से वहां पर तीन प्रतियोगी छात्रों की मौत हो गई थी। अगर यहां भी लगातार बारिश हुई तो वैसा ही हादसा हो सकता है। पानी निकासी के उचित इंतजाम न दिल्ली में थे और न यहां पर हैं। बारिश हो रही है लेकिन नाले साफ नहीं हैं। कुछ देर की बारिश से ही सड़कों पर पानी भर रहा है। बड़े-बड़े नाले बने हैं लेकिन वह जाम हो जाते हैं।

दूसरी ओर मानक के अनुसार कोचिंग में प्रवेश और निकास के उचित इंतजाम नहीं हैं। बेसमेंट में एक ही गेट से प्रवेश और निकास की व्यवस्था है। इसलिए पीडीए के अधिकारी खासकर बेसमेंट में चलने वाली कोचिंग को बंद करवा रहे हैं। पीडीए के जोनल अधिकारी संजीव उपाध्याय ने अब तक 11 कोचिंग सील की हैं।

Coaching Centre: Five coaching centers running against standards sealed
मानक के विपरीत संचालित कोचिंग सेंटर। - फोटो : अमर उजाला।

सील की गई यह कोचिंग

जेआरएस एकेडमी कर्लनगंज
द आक्सफोर्ड आफ इंग्लिस कोचिंग कर्लनगंज
सुपर क्लाइमेक्स एकेडमी कटरा
उत्कर्स क्लासेज कर्लनगंज
मेडिका प्वाइंट कटरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed