फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CO summoned for not providing case diary

केस डायरी न उपलब्ध कराने में सीओ तलब

Mon, 31 Jan 2022 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
CO summoned for not providing case diary
केस डायरी उपलब्ध ना कराने में सीओ तलब
विज्ञापन

प्रयागराज। जिला सत्र न्यायालय ने मान सिंह बनाम राज्य के मामले में सुनवाई करते हुए सीओ बारा को व्यक्तिगत रूप से तलब कर लिया है। न्यायालय ने कहा कि वह तीन फरवरी को कोर्ट में उपस्थित होकर मामले की केस डायरी उपलब्ध कराएं।

मामले में याची मान सिंह ने कोर्ट के समक्ष अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है। सोमवार को मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन केस डायरी उपलब्ध न होने से सुनवाई नहीं हो सकी। जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने कोर्ट को जानकारी दी कि मामले में विवेचक सीओ बारा की ओर से आख्या प्रेषित की गई है। कुछ दिक्कतों की वजह से केस डायरी भेजी नहीं की जा सकी। इस पर याची के अधिवक्ता की ओर से विवेचक को तलब किए जाने का अनुरोध किया गया। न्यायालय ने कहा कि मामले में दो तिथियां बीत जाने के बावजूद विवेचक सीओ द्वारा केस डायरी प्रस्तुत नहीं की गई। अत: अगली सुनवाई के मौके पर विवेचक केस डायरी सहित उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed