फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CMP Student Council Election

सीएमपी छात्र परिषद: करन और सौम्या बने अध्यक्ष

Wed, 23 Oct 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
CMP Student Council Election
CMP Student Council Election - फोटो : CITY DESK
दोनों के बीच टाई रहा मुकाबला, 206 दिनों में आधा-आधा होगा कार्यकाल
विज्ञापन

प्रियंका उपाध्यक्ष, अभिषेक महामंत्री निर्वाचित, खाली रह गए परिषद के दो पद
प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज ने मंगलवार को दो रिकार्ड कायम किए। तमाम विरोधों के बीच वहां छात्र परिषद का गठन हो गया और बेहद रोमांचक मुकाबले में दो प्रत्याशियों के बीच टाई होने पर दोनों का छात्र परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। दोनों अध्यक्षों का कार्यकाल आधा-आधा होगा और इसी अनुपात में छात्र कल्याण के लिए आवंटित होने वाले बजट का इस्तेमाल भी होगा। करन को पहला कार्यकाल मिलेगा। वहीं, प्रियंका पासवान को उपाध्यक्ष और अभिषेक सिंह को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिला दी गई।
छात्र परिषद के पांच पदाधिकारियों अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, सांस्कृतिक सचिव के लिए मंगलवार को नामांकन एवं मतदान था। पदाधिकारियों के चुनाव के लिए कक्षा प्रतिनिधि के रूप में कुल आठ वोटर थे, जिनमें से सात ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संयुक्त मंत्री और सांस्कृतिक सचिव पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया और दोनों पद खाली रह गए। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी करन सिंह परिहार, रविंद कुमार और सौम्या शुक्ला मैदान में थीं। रविंद्र को एक वोट मिले, जबकि करन और सौम्या के बीच मुकाबला तीन-तीन वोटों से बराबरी पर छूटा। दोनों ही प्रत्याशी टॉस कराए जाने पर सहमत नहीं थे। इस पर कॉलेज के अधिवक्ता से विधिक राय ली गई।
विज्ञापन

तय हुआ कि करन और सौम्या दोनों को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित कर दिया जाए। छात्र परिषद का कार्यकाल 15 मई 2020 तक होगा। इस दौरान 206 दिन पड़ेंगे। दोनों का कार्यकाल 103-103 दिन होगा। छात्र कल्याण के लिए आवंटित होने बजट का भी दोनों 50-50 फीसदी इस्तेमाल करेंगे। पहले किसका कार्यकाल होगा, इसके लिए लॉटरी निकाली गई, जिसमें पहले कार्यकाल के लिए करन को चुना गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित प्रियंका पासवान ने चार वोट पाकर प्रतिद्वंद्वी गलाम अशरफ को एक मत से पराजित किया जबकि महामंत्री पद पर निर्वाचित अभिषेक सिंह को भी चार वोट मिले और उन्होंने कृष्णा गुप्ता को एक वोट से हराया। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी डॉ. भूपेश कुमार त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा में घर भेजे गए पदाधिकारी
छात्र परिषद के चुनाव में शामिल कक्षा प्रतिनिधियों को लगातार धमकियां मिली रहीं थीं, सो मंगलवार को कॉलेज परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। वहां पुलिस के साथ आरएएफ की तैनाती भी की गई थी और कॉलेज परिसर के आसपास तनाव का माहौल था। शपथ ग्रहण े बाद सभी कक्षा प्रतिनिधियों एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुलिस की सुरक्षा में घर भेजा गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष करन को जान से मारने की धमकी
छात्र परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करन सिंह परिहार को चुनाव जीतने के बाद सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। करन ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए जॉर्जटाउन थाने में तहरीर दी है। करन ने तहरीर में लिखा है कि अध्यक्ष चुने जाने के बाद कुछ लोगों ने वीडियो के माध्यम से और फेसबुक पर लिखकर जान से मारने की धमकी दी है। करन का कहना है कि उन्हें बुधवार को कॉलेज जाकर छात्र-छात्राओं से मिलना है। उन पर हमला हो सकता है। करन ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
केवल सीएमपी में हो सका चुनाव
छात्रों ने छात्र परिषद के चुनाव का बहिष्कार कर रखा था। इस वजह से इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और श्याम प्रसाद मुखजी महाविद्यालय में छात्र परिषद का चुनाव नहीं हो सका। श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में तो किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया, जबकि विश्वविद्यालय और अन्य दोनों डिग्री कॉलेजों में नामांकन कराने से लेकर अंतिम सूची जारी होने तक सभी प्रत्याशी मैदान छोड़कर चले गए या उनका नामांकन खारिज हो गया। केवल सीएमपी डिग्री कॉलेज में ही चुनाव कराया जा सका। हालांकि, यहां भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही। निर्वाचित कक्षा प्रतिनिधियों के 44 पदों के मुकाबले केवल नौ नामांकन हुए। सात निर्विरोध निर्वाचित हुए और एक पद के लिए चुनाव हुआ। छात्र परिषद के मतदान में केवल सात कक्षा प्रतिनिधि ही शामिल हुए और उन्होंने अपने ही बीच से छात्र परिषद के पांच में से तीन पदाधिकारियों को चुन लिया।
ईसीसी में कक्षा प्रतिनिधियों ने ली शपथ
प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) के टुकर हाल में नव निर्वाचित 192 कक्षा प्रतिनिधियों को मंगलवार को प्राचार्य डॉ. अरुण मोजेस ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. उमेश प्रताप सिंह ने निर्वाचन मंडल के गठन की घोषणा की।

सभी कक्षा प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। इस मौके पर उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. जस्टिन मसीह, चीफ प्रॉक्टर डॉ. थॉमस अब्राहम, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रचेतस शास्त्री एवं डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। छात्र परिषद चुनाव के दूसरे चरण के तहत मंगलवार दोपहर एक से शाम चार बजे तक नामांकन भी हुआ। इस दौरान केवल एक प्रत्याशी ने सांस्कृतिक मंत्री पद के लिए नामांकन किया। 23 अक्तूबर को भी नामांकन होगा और अपराह्न दो से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। शाम चार बजे वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। छात्र परिषद के पदाधिकारियों का चुनाव 25 अक्तूबर को होगा।

CMP Student Council Election

CMP Student Council Election- फोटो : CITY DESK

CMP Student Council Election

CMP Student Council Election- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed