फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi took the condition of former Governor Keshari Nath on the phone, offered all possible help

Prayagraj : सीएम योगी ने फोन पर लिया पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ का हालचाल, हर संभव मदद की पेशकश की

Mon, 02 Jan 2023 08:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 08:35 PM IST
सार

सारी बात सुनने के बाद सीएम ने कहा कि अगर उन्हें किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो तुरंत सूचित करें। सीएम ने अच्छी से अच्छी चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही। सीएम से हुई बातचीत के बाद जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी पूर्व राज्यपाल के परिजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना। 

विज्ञापन
CM Yogi took the condition of former Governor Keshari Nath on the phone, offered all possible help
Prayagraj News : योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वास्थ्य खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर हालचाल लिया। सोमवार सुबह सीएम योगी ने केशरीनाथ के पुत्र एवं अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी से फोन पर वार्ता की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी उन्हें देखने के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन


सुबह 10.30 बजे के आसपास मुख्यमंत्री ने फोन किया। इस दौरान नीरज त्रिपाठी ने उन्हें बताया कि तबियत में पहले से सुधार है। उनके शरीर में ऑक्सीजन का भी स्तर बढ़ा है। वह अब लोगों को पहचान भी रहे हैं। परिवार के सदस्यों से उनकी बातचीत हो रही है।

विज्ञापन

सारी बात सुनने के बाद सीएम ने कहा कि अगर उन्हें किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो तुरंत सूचित करें। सीएम ने अच्छी से अच्छी चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही। सीएम से हुई बातचीत के बाद जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी पूर्व राज्यपाल के परिजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना। 

उधर, पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी पूर्व राज्यपाल को देखने के लिए लोक सेवा आयोग के पास एक्यूरा क्रिटिकल केयर अस्पताल पहुंचे। सिद्धार्थ नाथ ने बताया कि चिकित्सकों ने अगले दो-तीन दिन में उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही है। वहीं पूर्व राज्यपाल की  बहू कविता यादव ने बताया कि पूर्व राज्यपाल ने सोमवार को बिना नली की मदद से मुख से पेय पदार्थ भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed