फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi strict on the murder of Umesh Pal, said in the assembly – Yogi Atiq was made MP by SP

Prayagraj : उमेश पाल की हत्या पर सीएम योगी सख्त, विधानसभा में योगी बोले- माफिया अतीक को सपा ने ही संरक्षण दिया

Sat, 25 Feb 2023 12:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 12:24 PM IST
सार

प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की धूमनगंज में घर के सामने शुक्रवार को दिन दहाड़े गोली और बम मारकर हुई हत्या पर सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। शनिवार को विधानसभा में सीएम योगी ने कहा कि हम माफियाओं के खिलाफ हैं।

विज्ञापन
CM Yogi strict on the murder of Umesh Pal, said in the assembly – Yogi Atiq was made MP by SP
विधानसभा में गरजे योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की धूमनगंज में घर के सामने शुक्रवार को दिन दहाड़े गोली और बम मारकर हुई हत्या पर सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। शनिवार को विधानसभा में सीएम योगी ने कहा कि हम माफियाओं के खिलाफ हैं, उन्हें मिट्टी में मिला देंगे। उन्होंने कहा कि सपा ने ही अतीक अहमद को प्रश्रय दिया है। हम किसी भी माफिया को नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा माफियाओं की पोषक है।

विज्ञापन


राजूपाल हत्याकांड में अतीक अहमद दोषी है उसे सपा ने विधायक बनाकर प्रश्रय दिया। अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए योगी ने कहा कि आप खुद माफियाओं का पोषण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने नाराजगी भरे लहजे में सपा को माफियाओं की पोषक करार देते हुए प्रदेश को विकास के रास्ते पर अग्रसर बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी माफिया नहीं बचेगा। हम किसी भी माफिया को नहीं बख्शेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और वकील उमेश पाल की स्वचालित हथियारों से गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में उमेश की सुरक्षा में तैनात गनर संदीप निषाद की भी मौत हो गई। प्रयागराज पश्चिम के विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी, 2005 को हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद व उसके छोटे भाई पूर्व विधायक अशरफ पर केस चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed