फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi stated: No one in Prayagraj will dare to engage in mafia activities

यूपी: माफिया अतीक अहमद का गढ़ कसारी-मसारी अब होगा 'कृष्ण पुरी', मुख्यमंत्री योगी ने बदल दिया नाम

Thu, 15 Oct 2026 04:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Oct 2026 04:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पद्म लोक आवास योजना के लिए भूमि पूजन किया। सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यह क्षेत्र कसारी मसारी के नाम से नहीं बल्कि कृष्ण पुरी के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
CM Yogi stated: No one in Prayagraj will dare to engage in mafia activities
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

विज्ञापन

माफिया अतीक अहमद का गढ़ रहे प्रयागराज के कसारी मसारी इलाके से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ा सियासी संदेश दे गए। उन्होंने कसारी मसारी का नाम बदलकर ‘कृष्णपुरी’ करने की घोषणा की। कहा कि माफियागीरी का दुस्साहस किया तो मिट्टी में मिलने को तैयार रहें। अवैध कब्जा करने वालों को बाप-दादा की संपत्ति से भी हाथ धोना पड़ेगा। उस पर गरीबों के आवास बनेंगे।

विज्ञापन

 

सीएम योगी ने कसारी मसारी में माफिया अतीक के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पद्म आवास योजना के लिए बृहस्पतिवार को भूमि पूजन किया। वहां 2-बीएचके वाले 602 फ्लैट बनाए जाने हैं। सीएम ने कहा कि माफिया अतीक व अशरफ जहां पैर रखते थे, जमीन उनकी होती थी। सपा की सरकार उनके सामने घुटने टेकती थी और माफिया असलहा लहराकर दहशत फैलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश को माफिया से मुक्त कराने का अभियान चलाया गया। असर अब दिखने लगा है। कसारी मसारी में पद्म आवास योजना का निर्माण इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सीएम ने कहा कि इससे पहले भी लूकरगंज में माफिया अतीक के अवैध कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण कराया गया था।

सीएम ने कहा कि विधायक राजूपाल की हत्या के बाद सपा सरकार माफिया के सामने गिड़गिड़ा रही थी। माफिया को सजा मिलनी चाहिए। आज माफिया के अवैध कब्जे से छुड़ाई गई 15 बीघा जमीन पर पद्म आवास योजना शुरू होने जा रही है। कभी यहां माफिया अतीक का अस्तबल हुआ करता था। यह जगह अय्याशी का केंद्र हुआ करती थी। इस मौके पर सीएम योगी ने पीपलगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटियों का चाभी भी वितरित की।

असरावल कला में आईटीआई खोलने की घोषणा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पद्म आवास योजना के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में आईटीआई खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महाराजा बिजली पासी के नाम पर आईटीआई की स्थापना की जाएगी। सीएम ने कहा कि महाराजा बिजली पासी 12वीं शताब्दी के प्रतापी राजा रहे और सनातन धर्म के प्रबल रक्षक थे। उनके नाम पर आईटीआई की स्थापना होने युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed