फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi had food with the cabinet along with the cleaning workers, gave the message of harmony

Mahakumbh : सीएम योगी ने कैबिनेट के संग सफाईकर्मियों के साथ किया भोजन, दिया समरसता का संदेश

Thu, 27 Feb 2025 02:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 02:19 PM IST
सार

महाकुंभ का औपचारिक समापन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही उनके साथ सहभोज में भी शामिल हुए। उन्होंने महाकुंभ में स्वच्छता के लिए सफाई कर्मयों के कार्यों की सराहना की। 

विज्ञापन
CM Yogi had food with the cabinet along with the cleaning workers, gave the message of harmony
सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ सफाई कर्मियों के साथ भोजन किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे। अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में उन्होंने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की। पूरे महाकुंभ क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बखूबी जिम्मेदारी निभाने के लिए सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। इसके बाद सीएम योगी ने अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ पंडाल में सफाईकर्मियों के साथ भोजन किया।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सफाई कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ जिस तरह से महाकुंभ को गंदगी मुक्त बनाने का कार्य किया है इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। सफाई कर्मियों के अथक परिश्रम और सहयोग से महाकुंभ सकुशल संपन्न हो सका। सफाई व्यवस्था में सभी कर्मचारी दिन रात लगे रहे। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु महाकुंभ में सफाई की व्यवस्था को देखकर काफी खुश हुए।

विज्ञापन

CM Yogi had food with the cabinet along with the cleaning workers, gave the message of harmony
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, ब्रजेश पाठक और मंत्री सुरेश खन्ना और नंदी के साथ सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

महाकुंभ का किया औपचारिक समापन

संगम पर 45 दिनों तक चले महाकुंभ का औपचारिक समापन बृहस्पतिवार को हो गया। महाकुंभ का समापन तो बुधवार को अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ ही हो गया था। आस्था के इस महाकुंभ में 66 करोड़ से  अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। तरह से माने तो देश के हर दूसरे व्यक्ति ने संगम में स्नान किया है। स्नान के बाद संगम का पवित्र जल भी लोग अपने घर ले गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ का औपचारिक समापन किया।

इसके पहले उन्होंने अरैल घाट की खुद सफाई की और कूड़े को बीनकर डस्टबिन में डाला। साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। मां गंगा की पूजा अर्चना की। उनके साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, सुरेश खन्ना, राकेश सचान, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन, सिद्धार्थनाथ सिहं, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, वाचस्पति, सुरेंद्र चौधरी, केपी श्रीवास्तव, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed