फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cm yogi adityanath meet to rss chief Mohan bhagwat

प्रयागराज: मोहन भागवत से मिले सीएम योगी, करीब एक घंटे तक हुई वार्ता, जनसंख्या नियंत्रण नीति पर हुई चर्चा

Thu, 20 Oct 2022 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 08:32 PM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच जनसंख्या नियंत्रण नीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसको रोकने के लिए कानून बनाने और इसे सख्ती से लागू करने पर वार्ता हुई।

विज्ञापन
Cm yogi adityanath meet to rss chief Mohan bhagwat
योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर करीब 12:45 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक स्थल गौहनिया में पहुंचा। इस संबंध में बताया गया कि जनसंख्या नियंत्रण नीति पर चर्चा हुई। अयोध्या में भव्य दीप उत्सव की तैयारी के संबंध में मोहन भागवत को औपचारिक रूप से सीएम योगी ने निमंत्रण दिया।

विज्ञापन



सूत्रों ने बताया संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच जनसंख्या नियंत्रण नीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसको रोकने के लिए कानून बनाने और इसे सख्ती से लागू करने पर वार्ता हुई। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार की आगामी नीति मे संघ के इस एजेंडे की झलक देखी जा जा सकती है। बताया गया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ ने एक साथ दोपहर का भोजन भी किया। इस दौरान संघ के बड़े पदाधिकरियों के अलावा सह संघ कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन



सीएम योगी का हेलीकॉप्टर सीधे संघ के कार्यक्रम स्थल जयपुरिया स्कूल वात्सल्य परिसर गौहनिया पहुंचा। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक ब्ंदोबस्त किया गया था। स्कूल से 500 मीटर दूर ही सबको रोक दिया गया था। आरएएफ और स्थानीय पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Cm yogi adityanath meet to rss chief Mohan bhagwat
Prayagraj News : संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए जयपुरिया स्कूल पर बना स्वागत द्वार। - फोटो : अमर उजाला।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करने के लिए बृहस्पतिवार की दोपहर सीएम योगी प्रयागराज पहुंचे। यहां गोहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संघ प्रमुख मोहन भागवत का हालचाल लिया। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, भाजपा संगठन मंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में उनकी विचार परिवार के मुखिया से तमाम मुद्दों पर वार्ता हुई। इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात के तौर पर पेश किया जा रहा है।


सीएम योगी अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत दोपहर पौने एक बजे हेलीकॉप्टर से गोहनिया पहुंचे। यहां वात्सल्य परिसर स्कूल में बनाए गए हैलीपैड में उनका हेलीकॉप्टर उतरा। इस दौरान संघ प्रमुख ने सीएम का कुशल क्षेम जानने के साथ ही प्रदेश के हालात पर जानकारी ली। संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में 16 से 19 अक्तूबर तक हुई अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा की गई। 

मुख्यमंत्री व संघ प्रमुख की मुलाकात के दौरान पूर्व सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी, डॉ. कृष्ण गोपाल, रामलाल, क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक रमेश सहित कुछ अन्य लोग भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में उठे जनसंख्या असंतुलन, मतांतरण, पर्यावरण, शिक्षा, आत्मनिर्भर भारत आदि विषयों को मुख्यमंत्री के समाने रखा गया। सरकार से आग्रह किया गया कि इन बिंदुओं पर ठोस नीति बनाए जाने की आवश्यकता है।


 संघ की ओर से निकट भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। यह भी बताया गया कि अगले माह नागपुर में संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन है। इसें देश भर से 750 शिक्षार्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने संघ प्रमुख एवं विचार परिवार के सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन भी किया। दिन में दो बजे के आसपास मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गौहनिया से लखनऊ के लिए रवाना हुआ। 

योगी ने भागवत को अयोध्या आने का दिया आमंत्रण
प्रयागराज आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को अयोध्या आने का भी आमंत्रण दिया। बताया जा रहा है कि वात्सल्य सभागार में हुई मुलाकात के दौरान योगी ने भागवत को एक आमंत्रण पत्र सौंपा। इसके साथ उन्हें कुछ दीये भी उन्होंने भेंट किए। संघ सूत्रों के अनुसार भागवत ने उनका आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। चर्चा है कि मोहन भागवत दिवाली के मौके पर अयोध्या में होने वाले दीपदान कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। 

प्रयागराज में तीसरी बार भागवत से मिले योगी
मुख्यमंत्री रहते हुए योगी आदित्यनाथ की संघ प्रमुख मोहन भागवत से बृहस्पतिवार को प्रयागराज में तीसरी बार मुलाकात हुई है। इसके पूर्व 2019 में लगे कुंभ के दौरान भी मुख्यमंत्री रहते हुए योगी संघ परिवार के मुखिया से मिलने के लिए प्रयागराज में आए थे। तब झूंसी स्थित संघ के गंगा भवन कार्यालय में फरवरी 2019 में योगी भागवत से मुलाकात के लिए पहुंच थे। उसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नवंबर 2020 में हुई अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश की बैठक में भी शिरकत करने के लिए आए मोहन भागवत से मिलने के लिए योगी गोहानिया पहुंचे थे। उस मुलाकात के बाद बृहस्पतिवार 20 अक्तूबर को एक बार फिर से सीएम योगी गोहनिया में विचार परिवार के मुखिया से मुलाकात करने को पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed