फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi Adityanath addressed aKhil Bharatiya Avadhoot disguise twelve Panth-Yogi Mahasabha program in Prayagra

Mahakumbh 2025: सीएम योगी बोले- महाकुंभ एकता को बढ़ावा देने का आयोजन, यहां भाई-बहनों की तरह आतें हैं संत

Sat, 25 Jan 2025 03:20 PM IST
श्याम जी. एएनआई, प्रयागराज
एएनआई, प्रयागराज Published by: श्याम जी. Updated Sat, 25 Jan 2025 03:20 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अखिल भारतीय अवधूत भेष बारह पंथ-योगी महासभा कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकुंभ एकता को बढ़ावा देने वाला आध्यात्मिक आयोजन है। यहां सभी संत भाई-बहनों की तरह आते हैं और भेदभाव को पार करते हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed aKhil Bharatiya Avadhoot disguise twelve Panth-Yogi Mahasabha program in Prayagra
सीएम योगी - फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज में अखिल भारतीय अवधूत भेष बारह पंथ-योगी महासभा कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पौष पूर्णिमा के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने वाले लोगों की महत्वपूर्ण संख्या पर प्रकाश डाला। साथ ही महाकुंभ 2025 को देखने का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'हम भाग्यशाली हैं कि हमें महाकुंभ 2025 को देखने का अवसर मिला, पौष पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। पीएम मोदी ने सही कहा कि यह सदी का भारत है। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा, 'महाकुंभ एकता को बढ़ावा देने वाला आध्यात्मिक आयोजन है, जहां दुनिया भर से आए लोगों का स्वागत किया जाता है। भोजन और आश्रय की सभी जरूरतों को भरपूर आशीर्वाद और प्रसाद के साथ पूरा किया जाता है।' सीएम योगी ने इस बात पर जोर दिया कि एक साथ बैठना सिर्फ एक शारीरिक क्रिया नहीं है, बल्कि एक आध्यात्मिक जुड़ाव है, जहां सभी संत भाई-बहनों की तरह आते हैं और भेदभाव को पार करते हैं। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा, 'महाकुंभ के पिछले 10 दिनों में 10 करोड़ लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है। अगले 35 दिनों में यह संख्या बढ़कर 45 करोड़ होने की उम्मीद है। महाकुंभ एक आध्यात्मिक आयोजन है, जो दुनिया के सभी कोनों से लोगों को आमंत्रित करते हुए एकता का संदेश देता है। यह एक ऐसी जगह है, जहां किसी को भी भोजन या आश्रय की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी के लिए आशीर्वाद और प्रसाद प्रचूर मात्रा में है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed