{"_id":"5cf8198ebdec22072b5a73e7","slug":"cm-to-visit-prayagraj-after-16-for-checking-the-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की पड़ताल के लिए 16 के बाद प्रयागराज आ सकते हैं सीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की पड़ताल के लिए 16 के बाद प्रयागराज आ सकते हैं सीएम
Thu, 06 Jun 2019 01:05 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास योजनाओं को लेकर एक बार फिर सख्त हो गए हैं। जमीनी सच्चाई जानने के लिए वह 16 जून के बाद किसी भी समय शहर का दौरा कर सकते हैं। इसका संकेत मिलने के बाद अफसरों में हड़कंप मचा है तथा मुख्यमंत्री के फोकस वाली योजनाओं पर काम तेज कर दिया गया है। कई घोषणाओं को लेकर बृहस्पतिवार से अभियान चलाने की भी तैयारी है।
पिछले दिनों हुई बैठक में ही मुख्यमंत्री ने शहरों में हुए विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण का संकेत दे दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि काम में लापरवाही करने वाले अफसर बख्शे नहीं जाएंगे। स्थानीय स्तर पर इसकी समीक्षा की जिम्मेदारी मंडलायुक्त को दी गई है।
इसके बाद मुख्यमंत्री अफसरों के दावों के अनुसार कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण करेेंगे। उनका स्मार्ट सिटी, सड़क निर्माण, नमामि गंगे, गोवंश संरक्षण आदि से संबंधित कार्यों पर विशेष ध्यान होगा। यानी, नगर विकास से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर होगा। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित विभागों की ओर से काम में तेजी लाई गई है। नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यों की समीक्षा करने के लिए आएंगे, लेकिन उनके आगमन की अभी तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन
प्रयागराज में पॉलिथीन के उपयोग पर रोक है। इसके खिलाफ कई बार अभियान चलाया गया। इसकी वजह से बीच में कुछ दिनों के लिए दुकानों पर पॉलिथीन का दिखना बंद हुआ था, लेकिन अब इसका उपयोग फिर से खुलेआम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री की इस पर विशेष नजर होगी। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। नगर आयुक्त का कहना है कि इसके लिए टीम बना दी गई है।
मुख्यमंत्री की आवारा जानवरों, खासतौर पर गोवंशीय पशुआें पर खास नजर होगी। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान आवारा पशुओं के सड़क पर दिखाई देने को लेकर अफसरों में कार्रवाई का भय है। इसके मद्देनजर आवारा पशुओं की धरपकड़ तेज कर दी गई है। अफसरों का दावा है कि रोजाना करीब 50 जानवर पकड़े जा रहे हैं, लेकिन उनके सामने इन्हें रखने की समस्या है। शहर में गोशाला नहीं है। नगर निगम की ओर से एक कान्हा उपवन बारा में बनाया जा रहा है, लेकिन उसमें भी 500 से 600 पशु रखे जा सकते हैं। इससे अफसरों की चिंता और बढ़ गई है।
कुंभ तथा स्मार्ट सिटी के तहत पूरे शहर में सड़कों का चौड़ीकरण हुआ। मुख्यमंत्री इनका भी निरीक्षण करेंगे, लेकिन जल्दी-जल्दी में सड़कें अभी से जवाब देने लगी हैं। जगह-जगह सड़कें धंसने भी लगी हैं। पुलिस लाइन के पास स्थित सांसद केशरी देवी पटेल के आवास के सामने ही सड़क पर कई दिनों से गड्ढा है।
मुख्यमंत्री के फोकस वाली योजनाएं
0 नगर की सफाई
0 बारिश से पहले नालों की सफाई
0 कूड़ा निस्तारण प्लांट
0 स्मार्ट सिटी के काम
0 पॉलिथीन पर पाबंदी
0 यातायात व्यवस्था
0 गोवंश के आश्रय स्थल
0 शुद्ध पेयजल आपूर्ति