फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM got a call from the office , then awake

सीएम ऑफिस से फोन आया, सील हुए अस्पताल

Mon, 12 Oct 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 12 Oct 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
CM got a call from the office , then awake
इलाहाबाद। ममफोर्डगंज में लाला लाजपत राय रोड पर साइकिल ट्र्रैक तो बना लेकिन उस पर साइकिल चलने के बजाए चार पहिया वाहनों की पार्किंग के रूप में इस्तेमाल होने लगा। साइकिल ट्रैक पर गाय-भैंस की दुहाई भी होने लगी, जिससे वहां भारी मात्रा में गोबर फैल गया। किसी ने इसकी फोटो खींचकर मुख्यमंत्री के व्हाट्सएप पर डाल दी।
विज्ञापन


फिर क्या था, शनिवार शाम को सीएम के प्रमुख सचिव का फोन आया और कमिश्नर के आदेश पर रविवार सुबह नगर निगम और एडीए ने जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ यहां जबरदस्त कार्रवाई कर डाली। पार्किंग न होने पर दो निजी अस्पतालों को सील किया गया। दो अस्पतालों में डॉक्टर्स चैंबर, एक शोरूम भी सील किया गया। यहां नाले के ऊपर कब्जा कर उठाई गई दीवारें, गेट उखाड़े गए। नाले के ऊपर एक दुकान समेत रोड पटरी पर कई गुमटी, झुग्गी-झोपड़ी भी ध्वस्त की गई।
विज्ञापन


डीएम संजय कुमार, एसएसपी केएस इमैनुअल, नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय, एडीए सचिव वंदना त्रिपाठी एवं ओएसडी पुष्कर श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त विपिन कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस के साथ संयुक्त दस्ता सुबह नौ बजे लाजपत रोड पहुंचा। यहां कमिश्नरी कार्यालय के सामने आयुषी हॉस्पिटल, पुलिस चौकी के सामने डॉ.शारदा चंद्रा के जेसी मैटरनिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर्स चैंबर तथा इसके बगल में हैवेल्स इलेक्ट्रानिक्स शोरूम को सील किया गया। इसी तरह स्टेनली रोड से लाजपत रोड मोड़ पर स्थित एक डेंटल क्लीनिक और वहीं जय नर्सिंगहोम भी सील किया गया। इन सभी अस्पतालों और शोरूम में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस रोड पर साइकिल ट्रैक भी बना है। अस्पताल और शोरूम आने वाले लोग साइकिल ट्रैक पर ही गाड़ियां खड़ी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रहने वाले लोग भी अपनी कारें साइकिल ट्रैक पर खड़ी कर रहे थे। एसपी ट्रैफिक ने करीब छह गाड़ियां भी यहां से उठवाईं। कार्रवाई के दौरान लाजपत रोड पर नाले के ऊपर कब्जा करने वाले मकानों पर बुलडोजर भी गरजा। यहां नाले के ऊपर पांच मकानों की दीवार, गेट समेत एक दुकान ध्वस्त की गई। रोड पटरी पर कब्जा कर बनाई गई सात झुग्गी-झोपड़िया और इतनी ही गुमटी तोड़ी गई।

लाजपत राय रोड के बाद दस्ता म्योर रोड पहुंचा। राजापुर में रोडवेज वर्कशॉप के पास रोड पटरी से गुमटी-ठेले हटाए गए। राजापुर कब्रिस्तान की दीवार से लगकर रोड पटरी पर रखी करीब पांच ट्रक बालू भी जब्त की गई। बड़ी संख्या में गुमटी-ठेले ध्वस्त किए गए।

ट्रैफिक चौराहा से रोडवेज वर्कशॉप तक कार्रवाई में हड़कंप मच गया। यहां करीब 36 गुमटी-ठेले हटाने के साथ बालू जब्त की गई। यहां से दस्ता वापस राजपुर ट्रैफिक चौराहा होकर म्योर रोड पहुंचा। यहां आनंद हॉस्पिटल चौराहा तक  कार्रवाई हुई। पैंगोरिया भवन के सामने लोहे का सामान बेचने वालों ने बक्शा, ड्रम आदि रखकर रोड पटरी पर कब्जा कर रखा था। एसएसपी के निर्देश पर एक ट्रक बक्शा एवं ड्रम भी जब्त किया गया।


कार्रवाई से बचने के लिए पटरी दुकानदारों ने गुमटी, ठेले आनंद हॉस्पिटल के सामने एक खाली प्लाट के अंदर खड़े कर दिए। निगम के जेसीबी ने अंदर घुसकर करीब 18 गुमटी-ठेले ध्वस्त किए। पूरी कार्रवाई में तकरीबन 57 गुमटी-ठेले, भट्ठी आदि तोड़े गए। कार्रवाई में एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, कर्नलगंज एवं सिविल लाइंस के सीओ, निगम के जेडओ नीरज सिंह, अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले, एडीए के जेई अनिल सिंह, बीआई आरएन आजाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed