{"_id":"597e3c224f1c1b86508b4910","slug":"cm-announces-open-defecation-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम इलाहाबाद में करेंगे ‘खुले में शौचमुक्त’ की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम इलाहाबाद में करेंगे ‘खुले में शौचमुक्त’ की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 31 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ, दारुल उलूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में फेरबदल नहीं हुआ तो गंगा किनारे के गांवों को ‘खुले में शौचमुक्त’ होने की घोषणा 12 अगस्त को कर दी जाएगी। नैनी स्थित इंजीनियरिंग कालेज में एक भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी घोषणा करेंगे। हालांकि अभी लिखित में स्वीकृति नहीं मिली है लेकिन कार्यक्रम तय माना जा रहा है और इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। तैयारी इसकी भी है कि आयोजन तो इलाहाबाद में ही हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसकी घोषणा करें। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से स्वीकृति का इंतजार है। मंजूरी मिल गई तो प्रधानमंत्री उत्तराखंड से पश्चिम बंगाल तक के गंगा किनारे के गांवों के ‘खुले में शौचमुक्त’ होने की घोषणा करेंगे।
‘खुले में शौचमुक्त’ भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। पहले चरण में गंगा किनारे के गांवों को इस श्रेणी में लाने का लक्ष्य है। सरकार का दावा है कि पहले चरण का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। अगस्त के पहले पखवारा में इसकी घोषणा करने की तैयारी है। डीएम संजय कुमार ने बताया कि गंगा और यमुना के संगम स्थल तथा अर्द्धकुंभ के मद्देनजर इलाहाबाद में इसकी घोषणा करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसकी घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए पहल की गई है। सीडीओ सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि 12 अगस्त को इलाहाबाद में आयोजन संभावित है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी तक लिखित स्वीकृति नहीं मिली है। आयोजन में केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत कई अन्य मंत्री तथा प्रमुख लोग शामिल होंगे।