फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Clouds and winds in the sky in the morning changed the mood of the weather, IMD issued an alert

Weather Update : सुबह के समय आसमान में छाए बादल व हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Wed, 05 Mar 2025 05:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Mar 2025 05:02 PM IST
सार

मौसम में उतार-चढ़ाव बराबर देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से लोगों मौसम की दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। रात 12 बजे के बाद सुबह पांच बजे तक हल्की ठंड और पूरे दिन तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Clouds and winds in the sky in the morning changed the mood of the weather, IMD issued an alert
मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौसम में उतार-चढ़ाव बराबर देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से लोगों मौसम की दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। रात 12 बजे के बाद सुबह पांच बजे तक हल्की ठंड और पूरे दिन तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही मौसम बुधवार को देखने को मिल रहा था। सुबह के समय आसमान में छाए बादलों ने एक बार फिर से लोगों में बारिश की उम्मीद जगा दी। मगर सुबह नौ बजे के बाद निकली धूप ने इस सभी कयासों पर विराम लगा दिया। हालांकि इस बीच तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दिलाई। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

वहीं मौसम के जानकाराें का कहना है, कि अगले चार से पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान में छाए बादल और हवाओं के पश्चिमी विक्षोम का प्रभाव बताया जा रहा है। वैसे अगर देखा जाए तो इस प्रकार के दोहरे मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इनमें अधिकांश लोगों को शरीर में भारी पन, गले में खराश, खांसी, सर्दी-जुकाम व बुखार महसूस हो रहा है। जिसके चलते स्वरूप रानी नेहरू चिकित्साल, तेज बहादुर सप्रू अस्पताल, मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय में 25 से 30 फीसदी मरीज इन्हीं समस्याओं से पीड़ित देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों का कहना है, कि इस प्रकार के दोहरे मौसम में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिसके चलते लोगों को चाहिए कि वह ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें और रात के समय पंखा चलाने से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed