फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Close ones gave the location, then Ranvijay was caught

Prayagraj News: करीबियों ने दी लोकेशन, तब पकड़ा गया रणविजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Close ones gave the location, then Ranvijay was caught
कोर्ट परिसर में वादी दंपती की पिटाई समेत अन्य आरोपों में गिरफ्तार रणविजय सिंह की गिरफ्तारी में उसके कुछ करीबियों की अहम भूमिका रही। उन्होंने ही उसके दिल्ली के आसपास होने की जानकारी पुलिस से साझा की थी। इसके बाद ही इस मामले में गठित टीम ने उसकी गिरफ्तारी की।
विज्ञापन

रणविजय सिंह को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे ग्रेटर नोएडा से पकड़ा था। पुख्ता सूत्रों का कहना है कि रणविजय के दिल्ली के आसपास होने की जानकारी पुलिस काे उसके ही कुछ करीबियों ने दी। इसके बाद पहले गाजियाबाद में उसकी तलाश की गई। फिर सटीक मुखबिरी पर ग्रेटर नोएडा पहुंचकर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, पुलिस को जानकारी मिली है कि कोर्ट परिसर में मारपीट की घटना मोबाइल में भी कैद हुई है। 29 अप्रैल को हुई इस घटना के दौरान किसी ने मोबाइल से ही इसका वीडियो बना लिया था। इसमें कुछ लोग वादी महिला व उसके साथ मौजूद युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस वीडियो की तलाश में जुटी है। रणविजय पर करेली थाने में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जल्द ही इन मुकदमों में भी उसका रिमांड बनवा सकती है। करेली प्रभारी अमरनाथ राय का कहना है कि जल्द ही रिमांड के लिए अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन



अली-सद्दाम संग आया नजर

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट भी वायरल हुआ। इसमें रणविजय सिंह अतीक अहमद के बेटे अली संग नजर आ रहा है। बगल में ही अशरफ का साला सद्दाम व उमेश पाल हत्याकांड में बतौर साजिशकर्ता जेल भेजे गए खान सौलत हनीफ व विजय मिश्रा भी नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह स्क्रीनशॉट उस तस्वीर का है जो रंगदारी के मामले में वांछित अली के सरेंडर के बाद खींचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed