{"_id":"65c1631d890f8d3e64013aad","slug":"close-ones-are-under-suspicion-in-the-brutal-murder-of-a-woman-allahabad-news-c-3-1-ald1019-313158-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: महिला की नृशंस हत्या में करीबी ही शक के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: महिला की नृशंस हत्या में करीबी ही शक के घेरे में
विज्ञापन
झूंसी के नीबी-भतकार गांव स्थित गंगा कछार में बिटोला निषाद (45) की नृशंस हत्या के मामले में करीबी भी शक के घेरे में हैं। प्रारंभिक जांच पड़ताल में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो तंत्र-मंत्र के चक्कर में भी वारदात को अंजाम दिए जाने की ओर से इशारा कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जांच के क्रम में झूंसी पुलिस ने एक दिन पहले घटनास्थल से कुछ दूर पर स्थित खेत में वारदात वाली रात सिंचाई कर रहे चार लोगों को हिरासत में लिया था। उनसे गहनता से पूछताछ के बाद पुलिस मृतक के परिजनों से भी पूछताछ करने पहुंची। इस दौरान वहां देवी-देवताओं का एक चौरा बना मिला। जिसे देखने से लग रहा था कि कुछ देर पहले ही उसकी सफाई की गई है। पुलिस ने मृतका के बेटे भारत व उसके पति रामआसरे निषाद से भी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। जमीन-जायदाद का भी कोई विवाद सामने नहीं आया है।
महिला अधेड़ उम्र की थी और उसका भी कोई निजी विवाद अब तक सामने नहीं आया। ऐसे में शक की सुई करीबियाें पर भी घूम रही है जिसमें तंत्र-मंत्र के चक्कर में घटना अंजाम दिए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस अफसर अभी कुछ बोलने को राजी नहीं हैं। एसीपी झूंसी विमल किशोर मिश्र का कहना है कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
मृतका ने हत्याराें से जमकर किया था संघर्ष
उधर यह बात भी सामने आई है कि जान गंवाने से पहले मृतका ने हत्यारों से जमकर संघर्ष भी किया था। घटनास्थल के मुआयने के दौरान यह बात सामने आई कि उसे 50 मीटर से ज्यादा तक घसीटकर ले जाया गया था। इसके निशान भी मौके पर मिले हैं। उधर हत्याराें ने महिला के बाल भी नोंच डाले थे। उसके बाल घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी तक पड़े मिले।
यह है मामला
नीबी भतकार गांव निवासी बिटोला देवी की शनिवार रात धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई थी। वह दोपहर में सरपत काटने के लिए घर से निकली थी और फिर नहीं लौटी। रविवार सुबह उसका आध शव बालू के नीचे दबा मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के दर्जनों निशान मिले थे। सिर पर भारी चीज से वार किया गया। साथ ही आंख व माथे के पास धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर चेहरा बिगाड़ दिया गया था। शव के पास ही दो हसिया भी मिले हैं।