फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Clive Road will now be called Atul Maheshwari Marg mayor Abhilasha Gupta unveiled

प्रयागराज : क्लाइव रोड अब कहलाएगा अतुल माहेश्वरी मार्ग, महापौर ने किया अनावरण

Thu, 15 Dec 2022 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 05:45 PM IST
सार

सिविल लाइंस में क्लाइव रोड का लोकार्पण बृहस्पतिवार को एक सादे समारोह में किया गया। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने दोपहर करीब ढाई बजे अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
Clive Road will now be called Atul Maheshwari Marg mayor Abhilasha Gupta unveiled
सिविल लाइंस में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महापौर अभिलाषा गुप्ता ‘नंदी’ ने बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क्लाइव रोड के नए नामकरण, अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी मार्ग के नामकरण पट का अनावरण किया। नगर निगम सदन से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बाद निगम प्रशासन की ओर से मार्ग के आरंभ में अतुल माहेश्वरी मार्ग का रेडियम नामकरण पट लगवाया गया।

विज्ञापन



सिविल लाइंस में एक्सिस बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के निकट आयोजित समारोह में नामकरण पट के अनावरण के बाद महापौर ने अमर उजाला को जन सरोकारों से जुड़ने और ॉसमाज को जागरूक करने वाला अखबार बताया। उम्मीद जताई कि जिस नवाचार और प्रयोगवादी सोच के साथ अतुल माहेश्वरी जी ने अखबार को शीर्ष तक पहुंचाया, यह मार्ग उनकी उसी सोच के साथ शहरियों के लिए ऊर्जा, उत्साह एवं उम्मीद का मार्गदर्शक बनेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

Clive Road will now be called Atul Maheshwari Marg mayor Abhilasha Gupta unveiled
सिविल लाइंस में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला।

शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने क्लाइव रोड का नामकरण अतुल माहेश्वरी के नाम पर किए जाने को सार्थक और सराहनीय पहल बताया। नगर निगम सदन में वरिष्ठ पार्षद रतन दीक्षित के प्रस्ताव का वरिष्ठ पार्षद मुकुंद तिवारी और आनंद घिल्डियाल ने समर्थन किया था।


अनावरण समारोह में मौजूद प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा, सिविल लाइंस व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील खरबंदा, कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष लालू मित्तल सहित बड़ी संख्या में मौजूद कारोबारियों,जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों आदि ने भी निगम की इस पहल को सराहा। कवि डॉ.श्लेष गौतम ने कार्यक्रम का संचालन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed