फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   clerk of Directorate of Education, accused of taking bribe, appeared in Varanasi court, sent to jail

रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए शिक्षा निदेशालय के बाबू को कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

Fri, 03 Sep 2021 09:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Sep 2021 09:18 PM IST
सार

आरोपी अनिल कुमार शिक्षा निदेशालय के माध्यमिक शिक्षा विभाग में बतौर प्रधान सहायक तैनात है। उसके खिलाफ कुछ महीनों पहले विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि वह बकाया वेतन भुगतान व अन्य कार्योें के लिए रिश्वत की मांग करता है।

विज्ञापन
clerk of Directorate of Education, accused of taking bribe, appeared in Varanasi court, sent to jail
Prayagraj News : रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा निदेशालय के बाबू अनिल कुमार। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सिविल लाइंस में एक दिन पहले पकड़े गए रिश्वत लेेने के आरोपी बाबू अनिल कुमार को वाराणसी जेल भेज दिया गया। विजिलेंस की टीम दोपहर में उसे लेकर वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निरोधक इकाई कोर्ट में पहुंची। जिसके बाद मजिस्ट्रेट की अनुमति से उसे जेल भेज दिया गया। शिक्षा निदेशालय स्थित माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैनात अनिल कुमार को एक दिन पहले विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उसे 30 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया था। शाम होने के चलते रात में उसे सिविल लाइंस थाने में रखा गया था। शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीबी विजिलेंस की टीम एक बार फिर थाने पहुंची और आरोपी बाबू को साथ लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गई। दोपहर में टीम वाराणसी पहुंची। जहां उसे भ्रष्टाचार निरोधक इकाई कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। रिमांड मंजूर होने पर उसे वाराणसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
गिरफ्तारी के बाद अब जल्द ही आरोपी बाबू पर निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस की ओर से इस मामले से संबंधित एक रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। जिसमें आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले और उसकी गिरफ्तारी का विवरण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed