{"_id":"57718f794f1c1b691679b754","slug":"clear-the-way-for-macp-on-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से एमएसीपी मिलने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से एमएसीपी मिलने का रास्ता साफ
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 28 Jun 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजी ऑफिस में तैनात सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी (एएओ), लेखापरीक्षा अधिकारी (एओ) और वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी (सीनियर एएओ) के लिए राहत वाली खबर है। अब उन्हें एमएसीपी का लाभ मिलने में देर नहीं होगी। पहले मूल नियुक्ति से सेवाकाल की गणना के आधार पर एमएसीपी मिलती थी लेकिन अब एएओ पद पर प्रोन्नति को प्रथम नियुक्ति मानकर एमएसीपी का लाभ दिया जाएगा। इस बाबत सीएजी ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
छठे वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार एमएसीपी योजना के तहत वेतन/ग्रेड पे वृद्धि का लाभ एएओ, एओ एवं सीनियर एओ को उनकी मूल नियुक्ति जैसे लिपिक, ऑडीटर से सेवकाल की गणना के आधार पर दिया जा था। इससे अधिकतर एओ और सीनियर एओ इस लाभ से वंचित रह जाते थे। आल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट्स ऑफीसर्स एसोसिएशन इसमें संशोधन के लिए लंबे समय से मांग कर रहा था। इसको लेकर आंदोलन भी किया गया और नतीजा सामने है। अब एएओ पद पर प्रोन्नति को प्रथम नियुक्ति की तिथि मानकर सेवाकाल की गणना कर एमएसीपी का लाभ दिया जाएगा। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय से इस बाबत आदेश भी निर्गत कर दिए गए हैं। इससे न सिर्फ सेवाकाल के दौरान, बल्कि रिटायरमेंट पर भी एएओ, एओ और सीनियर एओ को लाभ मिलेगा। आल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट्स आफीसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय एडिशन सेक्रेटरी एवं एसोसिएशन ऑफ सीनियर ऑडिट ऑफीसर एंड ऑडिट ऑफसर्स एजीयूपी के महामंत्री मुश्ताक अहमद ने सीएजी के इस आदेश का स्वागत किया है।