फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cleanliness drive conducted under the leadership of mayor, MLA and officials participated

Prayagraj : महापौर के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान, विधायक और अधिकारियों ने लिया हिस्सा

Mon, 26 May 2025 12:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 May 2025 12:54 PM IST
सार

नगर निगम सदन के गठन के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के नेतृत्व में दशाश्वमेध घाट दारागंज पर वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Cleanliness drive conducted under the leadership of mayor, MLA and officials participated
दशाश्वमेध घाट की सफाई करते महापौर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निगम सदन के गठन के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के नेतृत्व में दशाश्वमेध घाट दारागंज पर वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभारंभ महापौर, विधायक पूजा पाल और नगर आयुक्त साईं तेजा ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन


इस स्वच्छता अभियान में प्रयागराज नगर निगम के अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव, राजू पाठक गिरीजेश मिश्रा, राजन शुक्ला, रामलोचन साहू, सुभाष वैश्य, क्षेत्रीय पार्षद सुप्रिया राजेश निषाद, पार्षद अनुपमा तीर्थराज पांडेय, आनंद घिल्डियाल, शिव सेवक सिंह, उमेश मिश्रा, नीरज गुप्ता, दिलीप जायसवाल, मिथिलेश सिंह, भोला तिवारी, कमलेश तिवारी, राकेश जायसवाल, बलराज पटेल, नीरज टंडन, ऋषि निषाद, आशीष द्विवेदी, सलामतुल्लाह निशा, श्याम गुप्ता, नीरज टंडन, भरत निषाद, अजय आनंद, श्रवण पाल ज्ञान बाबू केसरवानी, मनोज शुक्ला, अमर सिंह, विवेक मिश्रा आदि समस्त जोनल अधिकारीगण के साथ नगर निगम के 150 से अधिक सफाई मित्रों ने हिस्सा लिया। अभियान के अंतर्गत लगभग 35 किलोग्राम सूखा एवं 300 किलोग्राम गीला कूड़ा एकत्रित किया गया, जिसे निर्धारित कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से निस्तारण के लिए भेजा गया। महापौर ने स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया और शहरवासियों से स्वच्छ प्रयागराज अभियान को निरंतर समर्थन का आह्वान किया। 

विज्ञापन

Cleanliness drive conducted under the leadership of mayor, MLA and officials participated
प्रयागराज पहुंचने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते महापौर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला।

केशव पहुंचे प्रयागराज, महापौर ने किया स्वागत

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार की रात करीब बजे प्रयागराज पहुंचे। बमरौली एयरपोर्ट से वह सिविल लाइंस के अलकापुरी स्थित अपने आवास पर गए।  वहां महापौर गणेश केसरवानी ने उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम सोमवार सुबह  जिला पंचायत सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कई योजनाओं के लोकार्पण एवं शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर में विभागीय अफसरों के साथ उनकी सर्किट हाउस में बैठक होनी है। शाम पांच बजे नगर निगम में महापौर गणेश केसरवानी के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित 'दो साल बेमिसाल ' स्मारिका  का  विमोचन  करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed