फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Class 11 student dies of electrocution

Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से 11वीं के छात्र की मौत

Tue, 30 Jun 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 30 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student dies of electrocution
मुकेश फाइल फोटो - फोटो : नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करते लोग. संवाद
करछना थाना क्षेत्र के कटका बैरियर के पास सोमवार तड़के 18 वर्षीय छात्र 11वीं के छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताते हैं कि देर रात आंधी से कमरे में लगा फर्राटा पंखा असंतुलित होकर कटका बैरियर निवासी मुकेश पुत्र धर्मपाल के ऊपर गिर गया। आशंका है कि पंखे में पहले से करंट दौड़ रहा था।
विज्ञापन

मृतक पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के कार्यों में भी सहयोग करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पिता धर्मपाल का पुश्तैनी
मकान पुराने पुल के पास है। कुछ समय पहले परिवार ने कटका बैरियर के पास नया मकान बनाकर किराने की दुकान शुरू की थी।
ग्राम प्रधान मनोज कुमार निषाद ने बताया कि हवा के कारण पंखा छात्र पर गिर गया और करंट से युवक की मौत हो गई। करछना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस को घटना की कोई सूचना नहीं दी गई थी। यदि समय रहते सूचना मिलती तो पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजती। परिजनों ने सोमवार शाम सिरसा छतवा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed