{"_id":"63d39336ce06a06f375c8835","slug":"class-1-student-murdered-went-missing-from-birthday-party-on-january-21-2023-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: कक्षा एक के छात्र की हत्या, 21 जनवरी को बर्थडे पार्टी से हो गया था गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: कक्षा एक के छात्र की हत्या, 21 जनवरी को बर्थडे पार्टी से हो गया था गायब
Fri, 27 Jan 2023 10:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:58 PM IST
सार
घूरपुर के बाबूपुर गांव से अगवा किए गए बिजलीकर्मी के सात साल के बेटे नमन सिंह की हत्या कर दी गई। कत्ल के बाद हत्यारों ने उसका शव औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा स्थित मैनहोल में फेंक दिया था। यह वारदात पड़ोसी व दूर के रिश्ते के...
विज्ञापन
Prayagraj : नमन। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
घूरपुर के बाबूपुर गांव से अगवा किए गए बिजलीकर्मी के सात साल के बेटे नमन सिंह की हत्या कर दी गई। कत्ल के बाद हत्यारों ने उसका शव औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा स्थित मैनहोल में फेंक दिया था। यह वारदात पड़ोसी व दूर के रिश्ते के चाचा ने अपने साथी संग मिलकर अंजाम दी। दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। वारदात रुपयों के लिए की गई, लेकिन डर के कारण उन्हाेंने फिरौती नहीं मांगी और बच्चे का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
कक्षा एक में पढ़ने वाले नमन का 21 जनवरी को तब अपहरण कर लिया गया था, जब वह पड़ोस में रहने वाले सूरजभान के घर जन्मदिन में गया था। उसके पिता राजेश कुमार सिंह बिजली विभाग में बाबू हैं और जार्जटाउन में कार्यरत हैं। उनके तीन बच्चों में नमन दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
22 जनवरी को उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच भी लगी थी। सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव में रहने वाले अभयराज भारतीया के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला कि अमन सूरजभान के घर गया, लेकिन बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
Trending Videos
Prayagraj News : छात्र की हत्या के बाद शव की खोजबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
सूरजभान को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि रिश्ते में चाचा लगने वाला विकास उर्फ विक्की पुत्र विजय सिंह नमन को 80 रुपये देकर अपने साथ ले गया था। उसने पीछे की दीवार फंदाकर उससे कहा था कि चक्की के पास खड़ी कार में तुम्हारे मामा हैं। पुलिस ने विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो मामला खुल गया। फिर उसकी निशानदेही पर नैनी के पीडीए कॉलोनी निवासी संजू जायसवाल को भी हिरासत में ले लिया गया।
Prayagraj News : छात्र की हत्या के बाद थाने पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
फिलहाल हत्या में दो लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ के साथ ही जांच पड़ताल जारी है। - दीपक भूकर, डीसीपी यमुनानगर