फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CJI Chandrachud said: Courts are feeling intimidated while granting bail in criminal cases

सीजेआई चंद्रचूड़ बोले : आपराधिक मामलों में जमानत देते समय भयग्रस्त महसूस कर रहीं अदालतें

Sat, 17 Feb 2024 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 06:02 PM IST
सार

मध्यस्थता केंद्र का उद्घाटन करते हुए सीजेआई ने कहा कि ट्रायल कोर्ट वह जगह है जहां समस्याओं का समाधान शुरू होता है, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट में ऐसे कई मामले बढ़ रहे हैं जिनका निपटारा ट्रायल कोर्ट में ही होना चाहिए।

विज्ञापन
CJI Chandrachud said: Courts are feeling intimidated while granting bail in criminal cases
भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि आपराधिक मामलों में जमानत देते समय जिला अदालतें भयग्रस्त रहती हैं। इसका परिणाम है कि छोटे-छोटे मामले भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचते हैं और सुप्रीम कोर्ट को उन मामलों में आरोपियों को जमाने देनी पड़ती है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने मुकदमों की बढ़ती संख्या के बोझ को कम करने के लिए ''निचली अदालतों पर ध्यान देने'' की जरूरत बताई। 

विज्ञापन


मध्यस्थता केंद्र का उद्घाटन करते हुए सीजेआई ने कहा कि ट्रायल कोर्ट वह जगह है जहां समस्याओं का समाधान शुरू होता है, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट में ऐसे कई मामले बढ़ रहे हैं जिनका निपटारा ट्रायल कोर्ट में ही होना चाहिए। उत्तर प्रदेश के बारे में बात करते हुए सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग स्थापित किए जाएंगे और इस संबंध में न्यायिक क्षेत्र में विस्तार और विश्वास जरूरी है.
विज्ञापन


उन्होंने अधिवक्ताओं और कानूनी पेशे से जुड़े अन्य लोगों से प्रौद्योगिकी के साथ जुड़ने की अपील की। सीजेआई ने वरिष्ठ अधिवक्ता भी टैबलेट और लैपटॉप पर काम करने की आदत डालें। अब बहुत लोग नई तकनीकि को अपना कर काम को सरल बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून के पेशे से जुड़ने वाले युवाओं के बारे में उन्होंने कहा कि यह पीढ़ी अलग सोच रखती है और इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं आ रही हैं। वे यहां अपना भविष्य सुरक्षित मानती हैं। चंद्रचूड़ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल पर चर्चा करते हुए कहा कि मैं शहरी परिवेश में बड़ा हुआ लेकिन भारत के हृदय स्थल उत्तर प्रदेश में आने के बाद मुझे बहुत कुछ सीखने और जानने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed