{"_id":"5c1ff2c3bdec22571d7dfc19","slug":"civil-lines-will-be-on-bus-station-now-centralized-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस बस स्टेशन पर होगी अब सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस बस स्टेशन पर होगी अब सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी
Mon, 24 Dec 2018 02:12 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस बस स्टेशन पर यात्रियों को अब बसों से संबंधित पूछताछ के लिए इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। यहां अब रोडवेज की ओर से सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी की व्यवस्था की जा रही है। कुंभ मेले के पूर्व बस स्टेशन की मुख्य इमारत में सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी काउंटर शुरू हो जाएगा। सूबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
दरअसल सिविल लाइंस बस स्टेशन तीन अलग-अलग स्थानों पर इनक्वायरी काउंटर है। इस वजह से यात्रियों को काफी असुविधा होती है। लंबे समय से यात्री यहां मांग कर रहे हैं कि यहां इनक्वायरी एक ही स्थान पर हो। एक कार्यक्रम में रविवार को शिरकत करने आए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। कुंभ के पूर्व बस स्टेशन पर सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी की व्यवस्था हो जाएगी। एक ही स्थान पर डिपो वार इनक्वायरी काउंटर बनाए जाएंगे। परिवहन मंत्री के मुताबिक कुंभ के दौरान छह हजार बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें 500 शटल बसें रहेंगी। मेला अवधि में आसपास के राज्यों से भी रोडवेज बसों के आने की बात उन्होंने कही।
इसके पूर्व स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को लेखराजपुर-कटका गांव में कुंभ मेले के लिए तैयार किए गए अस्थाई बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान परिवहन मंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए स्थाई रैन बसेरा तथा कैंप कार्यालय को भी देखा। उन्होंने कहा कि अस्थाई बस अड्डे पर ड्यूटी करने वाले रोडवेजकर्मी वर्दी के साथ ही अपने-अपने नेम प्लेट के साथ तैनात रहेंगे। परिवहन मंत्री ने अस्थाई बस अड्डे पर सफाई को लेकर खास ध्यान रखने की हिदायत मातहतों को दी। सफाईकर्मी भी ड्यूटी के वक्त बा-वर्दी होंगे। कुंभ मेले के दौरान पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के लिए संचालित होने वाली सभी बसों की खिड़कियों के टूटे शीशे को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। बसों के संचालन की जानकारी देने के लिए महिला और पुरुष उद्घोषकों को लगाए जाने के भी परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को स्थाई बस स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन तलाशने के भी निर्देश दिए। जमीन मिलते ही स्थाई बस स्टेशन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। परिवहन मंत्री श्री सिंह का मानना था कि कुंभ मेले की दृष्टि से झूंसी बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में यहां स्थाई बस स्टेशन का निर्माण किया जाना जरूरी है।
सिविल लाइंस स्थित टूरिस्ट बंगला में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भाजपाइयों ने स्वागत किया। यहां महानगर पदाधिकारी आशीष गुप्ता, देवेंद्र नाथ मिश्र, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रतन दीक्षित, मृत्युंजय तिवारी, विक्रम सिंह पटेल आदि ने उनका स्वागत किया।