{"_id":"5dfe30298ebc3e87e86b2196","slug":"civil-lines-gyrorod-bus-station-closed-until-further-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः अगले आदेश तक सिविल लाइंस, जीरोरोड बस स्टेशन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः अगले आदेश तक सिविल लाइंस, जीरोरोड बस स्टेशन बंद
Sat, 21 Dec 2019 08:16 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Dec 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी रोडवेज ने शनिवार को सिविल लाइंस बस स्टेशन और जीरोरोड बस स्टेशन से बसों का संचालन बंद कर दिया। अचानक बस सेवा बंद कर दिए जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। दोनों ही बस स्टेशन पर शुक्रवार को यात्री भटकने को मजबूर हुए। पूछताछ करने पर बताया गया कि बसें अगले आदेश तक अलग-अलग स्थानों से संचालित की जाएंगी। रोडवेज के आरएम, एआरएम समेत तमाम वरिष्ठ अफसर दिन भर बस स्टेशन के गेट पर बैठकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक की बसों की जानकारी देते रहे।
पिछले दो दिन के दौरान नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के मद्देनजर एसएसपी प्रयागराज ने रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक से कहा कि अग्रिम आदेश तक बसों का संचालन सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन से न किया जाए। दरअसल प्रदेश के तमाम स्थानों पर बसों में हुई तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना दो दिन के दौरान हुई। प्रयागराज में उपद्रवी तत्व बसों को निशान न बनाए और यात्रियों का सफर सुरक्षित हो इसके लिए एसएसपी प्रयागराज के कहने पर रोडवेज प्रशासन ने सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन से चलने वाली बसें शहर के चार स्थानों से चलानी सुनिश्चित की है।
दिन में एक बजे लखनऊ जाने के लिए सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचे लूकरगंज के अखिलेश सिंह वहां सन्नाटा देखकर चौंक गए। उन्हें बताया गया कि बस तेलियरगंज स्थित प्रिटिंग कालेज मैदान से संचालित होंगी। दिन भर में सैकड़ों यात्री इसी तरह से यहां से वापस हुए। बाद में यहां लगातार एनाउंसमेंट करवाकर रूट वार बसों की जानकारी यात्रियों को दी जाती रही। हालांकि जहां बसें शिफ्ट की गई है वहां यात्रियों के लिए किसी भी तरह की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
यहां से मिलेंगी बसें
रूट का नाम बस संचालित होने का स्थान
लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फैजाबाद रूट एमएनएनआईटी चौराहे के सामने प्रिटिंग कालेज मैदान से
जौनपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी रूट हर्षवर्धन चौराहे के सामने प्लाट नंबर 17 से
कौशांबी, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, दिल्ली रूट नेहरू पार्क के पास से
रीवा, बांदा, चित्रकूट, मिर्जापुर रूट बैरहना चौराहे के पास बांगड़ धर्मशाला के सामने मैदान से