{"_id":"652d9aa4fee3e2b608053ad4","slug":"civil-lines-fair-will-be-different-this-time-allahabad-news-c-3-1-ald1024-242856-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: इस बार कुछ अलग होगा सिविल लाइंस का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: इस बार कुछ अलग होगा सिविल लाइंस का मेला
विज्ञापन
सिविल लाइंस व्यापार मंडल रामदल आयोजन समिति और जिला महिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में 20 अक्तूबर को सिविल लाइंस से निकलने वाले रामदल की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शहरवासियों को सपरिवार मेले में आने के लिए आमंत्रित किया। कहा कि इस बार का मेला अन्य वर्षों की तुलना में अलग होगा।
सिविल लाइंस स्थित होटल रामा कॉन्टिनेंटल में हुई बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा और महामंत्री शिवशंकर सिंह ने कहा कि इस बार मेले में आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। मेेले में इस बार सिर्फ भक्ति संगीत ही बजेगा। रामदल आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष अरोड़ा और महामंत्री रितेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष नए तरीके से मेले का जायोजन किया जा रहा है।
जिला महिला व्यापार मंडल को प्रभु श्री राम की आरती का आयोजन करने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर अवंतिका टंडन, पल्लवी अरोरा, आशीष केसरवानी, विशाल कनौजिया, हिना खान, लता उपाध्याय, वर्षा सिंह, प्रियंका तिवारी आदि मौजूद रहे।