{"_id":"6a20932a4cbbb9a7d70385c0","slug":"citys-climate-again-in-green-zone-after-three-months-allahabad-news-c-3-ald1030-899066-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तीन महीने बाद फिर से ग्रीन जोन में शहर की आबोहवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तीन महीने बाद फिर से ग्रीन जोन में शहर की आबोहवा
विज्ञापन
अप्रैल और मई के मध्य में तेज हवाओं व बारिश ने शहर की हवा बदल दी। इसी का नतीजा है कि शहर का वायु प्रदूषण स्तर अब ग्रीन जोन में पहुंच गया है। इसके पहले शहर की आबोहवा फरवरी के अंत में ग्रीन जोन में आई थी।
बे-मौसम बारिश और हवा ने वातावरण में मौजूद धूल के बारीक कणों को पूरी तरह धो दिया। वह बारिश से घुलकर जमीन में मिल गए। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ ने हवा को तेज किया, जिससे वायु प्रदूषण पूरी तरह काबू में रहा।
यूपी में जून के शुरुआती दिनों का मौसम भी सुहाना बना हुआ है। बीते 24 घंटे में धूप और बदरी के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन और रात के तापमान में भी भारी अंतर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
अप्रैल व मई में रुक-रुक हुई बारिश व तेज हवाओं ने प्रयागराज की आबो-हवा साफ रखी है। अप्रैल और मई में ज्यादातर दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 70 से 100 के आसपास रहा। 10 दिन ऐसे भी रहे जब प्रयागराज का एक्यूआई 50 के आसपास रहा यानी प्रयागराज की आबोहवा बेहद साफ रही।
पेट्रोल और डीजल संकट के असर से वाहन कम दौड़े
झूंसी। पश्चिम एशिया में चल रही जंग के कारण पीएम मोदी और सीएम योगी की वाहन कम चलाने की अपील ने भी पर्यावरण सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जंग की वजह से अप्रैल और मई में तेल आपूर्ति में बाधा आई। इससे लोगों ने जरुरत के हिसाब से ही सड़क पर दो और चार पहिया वाहन दौड़ाए जिसके कारण वायु प्रदूषण ठीक रहा। कल-कारखानों में भी ईंधन संकट रहा। कारखानों की चिमनियों से जहरीला धुआं भी पिछले साल अप्रैल और मई महीने से कम निकला।
पिछले साल से ज्यादा साफ रही हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, प्रयागराज में इस साल अप्रैल और मई में प्रदूषण का ग्राफ पिछले साल के मुकाबले करीब 60 प्रतिशत गिरा है। मई 2025 में दस दिन हवा प्रदूषित रही। इस वर्ष केवल चार दिन प्रदूषित रही। अप्रैल 2025 में 18 दिन हवा प्रदूषित रही। जबकि अप्रैल 2026 में यह आंकड़ा गिरकर नौ दिनों पर आकर रुका रहा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रयागराज की ओर से झूंसी स्थित कार्यालय, सिविल लाइंस में नगर निगम कार्यालय एवं तेलियरगंज में एमएनएनआईटी में लाइव सेंसर मशीन लगवाई है। यह 24 घंटे वायु प्रदूषण के स्तर को मापती है।
बुधवार को झूंसी का एक्यूआई 55, तेलियरगंज का 87 और सिविल लाइंस का एक्यूआई 47 रहा। इन मशीनों की देखरेख का जिम्मा स्वॉन इनवारमेंटल प्राइवेट लिमिटेड के पास है। कंपनी के सर्विस इंजीनियर शुभम सिंह ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं के कारण हवा सुधरी है और शहर ग्रीन जोन में है।