{"_id":"5e0fa0d48ebc3e88010677a7","slug":"city-of-eight-colonies-of-pda-allahabad-news-ald2647355163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए की कॉलोनियों का हस्तांतरण 31 मार्च तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए की कॉलोनियों का हस्तांतरण 31 मार्च तक
विज्ञापन
प्रयागराज। पीडीए को नगर निगम को हस्तांतरित की जाने वाली आठ कॉलोनियों में सड़क, सीवर, पेयजल, नाली, स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं दुरुस्त करानी होंगी। नगर निगम ने निरीक्षण के बाद साफ कर दिया है कि पीडीए सुविधाएं दुरुस्त कराएगा तब कॉलोनियों को नगर निगम लेगा। इसके लिए समय सीमा 31 मार्च निश्चित की गई है। वहीं पीडीए अपनी विकसित कॉलोनियों के आवंटियों को अधिकरण शुल्क जमा करने को नोटिस जारी कर रहा है।
पीडीए की कॉलोनियों का हस्तांतरण का मामला दो महीने से चल रहा है। लंबी कवायद के बाद शहर पश्चिमी इलाके की दो कॉलोनियां नगर निगम को हस्तांतरित की जा चुकी हैं। अब आठ कॉलोनियों के हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इनमें झलवा के साथ नैनी की आवासीय योजनाएं शामिल हैं। पिछले दिनों दोनों विभागों के अफसरों ने संयुक्त निरीक्षण के बाद कॉलोनियों में कमियों को इंगित किया था।
नगर निगम के अफसरों के मुताबिक निर्णय लिया गया है कि पीडीए से अनुरक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। वह कॉलोनियों में सड़क समेत अन्य सुविधाएं दुरुस्त कराएगा। इसके बाद दोनों विभागों के अफसर निरीक्षण करेंगे। नगर आयुक्त और पीडीए उपाध्यक्ष की बैठक में तय किया है कि कॉलोनियों के हस्तांतरण का कार्य 31 मार्च तक करा लिया जाएगा।