फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   City Bus

कलक्ट्रेट से मनौरी तक बस सेवा शुरू

Wed, 11 Sep 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
City Bus
City Bus
ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे मांग, शहर आना-जाना होगा आसान
विज्ञापन

प्रयागराज। शहर पश्चिमी के बड़े इलाके के लोगों की बस सेवा शुरू करने की मांग मंगलवार को पूरी हो गई। कलेक्ट्रेट से मनौरी तथा असरावल खुर्द के बीच बस सेवा शुरू हो र्गई। अभी तीन बसें चलाई जा रही हैं। जल्द ही संख्या बढ़ाई जाएगी।

ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को ज्ञापन देकर असरावल खुर्द से कलेक्ट्रेट तक बस चलाए जाने की मांग की थी। गांजा और कटुहुला गौसपुर के प्रधान का कहना था कि बस की सुविधा नहीं होने की वजह से बड़ी आबादी को शहर आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों की मांग पर असरावल खुर्द से गांजा, कटुहुला गौसपुर, खेलगांव, पीपल गांव, झलवा, राजरूपपुर, रेलवे स्टेशन होकर कचहरी तक एक बस चलाई गई है। वहीं कलक्ट्रेट से हाईकोर्ट, रेलवे स्टेशन, चकिया, राजरूपपुर, झलवा, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, एयरपोर्ट टर्मिनल, भगवतपुर, बेगमपुर, तेवरा, जनका से होते हुए मनौरी तक बस सेवा शुरू की गई। इस मार्ग पर दो बसें चलाई गई हैं। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज नगरीय बस सेवा के आरएम के अनुसार तीन महीने में नई बसें आ जाएंगी। इसके बाद इन मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सिद्धार्थनाथ के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी का कहना है कि बसों के संचालन से क्षेत्र के विकास में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed