{"_id":"5e08fe0c8ebc3e87e75c1b5e","slug":"citizenship-amendment-act-allahabad-news-ald2642893155","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई दूर करेंगे नागरिकता संशोधन का भ्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई दूर करेंगे नागरिकता संशोधन का भ्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महानगर के सात मंडल की बैठक में भ्रम दूर करने पर हुई चर्चा
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तमाम संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा है कि वह इस कानून की सही जानकारी लेकर लोगों के पास जाएंगे। लोगों में जो भ्रम है उसे दूर करने का प्रयास पार्टी का हर एक कार्यकर्ता करेगा।
शिवकुटी मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान उपाध्यक्ष राजू पाठक ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 की विस्तार से चर्चा की। कहा कि 26 सितंबर 1947 को महात्मा गांधी ने एक सभा में कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख हर नजरिए से भारत आ सकते हैं। अगर वहां निवास नहीं करना चाहते हैं तो उसी स्थिति में उन्हें नौकरी देना और उनके जीवन को सामान्य बनाना भारत सरकार का पहला कर्तव्य है। इसे मोदी सरकार ने बखूबी पूरा कर गांधी जी के वचन को सम्मान देते हुए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। बेणी माधव मंडल की बैठक में निवर्तमान महामंत्री श्याम चंद ने कहा कि जो लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहे हैं वह यह बताएं कि जब देश विभाजन हुआ था तो पाकिस्तान में जो अल्पसंख्यक समाज था, उन्हें आसमान खा गया या निगल गया। पार्टी ने मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि अन्य मंडल की बैठक में भी इसी मसले की चर्चा हुई। आगे भी इस तरह की बैठकें होती रहेंगी। बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, भोला तिवारी, देवेश सिंह, राजेश निषाद, राजेश पाठक, अंजनी सिंह, पीयूष सिंह, अंजलि गोस्वामी, भरत निषाद आदि मौजूद रहे।