फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cinematographer Anoop Singh said Allahabad stories, Sangam scenes boon for Hindi cinema

सिनेमाटोग्राफर अनूप सिंह बोले : इलाहाबाद की कहानियां, संगम के दृश्य हिंदी सिनेमा के लिए वरदान

Sat, 10 Sep 2022 12:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 12:16 AM IST
सार

जगराम चौराहा स्थित अपने घर पहुंचे अनूप सिंह ने शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत में सिनेमाटोग्राफी की बारीकियों से लेकर प्रयागराज में फिल्म शूटिंग की लोकेशन की संभावनाओं पर अपनी भावनाओं को साझा किया।

विज्ञापन
Cinematographer Anoop Singh said Allahabad stories, Sangam scenes boon for Hindi cinema
Prayagraj News : सिनेमाटोग्राफर अनूप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हिंदी सिनेमा की शूटिंग के लिए सबसे बेहतर लोकेशन के रूप में साबित हो रहा है। यहां परिवार और समाज की कहानियां बिखरी पड़ी हैं, लेकिन सिनेमा उनसे अछूता रह गया है। झूंसी, फाफामऊ, मुट्ठीगंज, चौक, लोकनाथ की कहानियां अभी तक सिनेमा में जगह नहीं पा सकी हैं। ऐसे में सिनेमा में इलाहाबाद की कहानियां, संगम के दृश्य, गंगा-यमुना के घाट के अलावा आसपास की नदियां, झरने और तटों पर फिल्मों की शूटिंग की अपार संभावनाएं है।
विज्ञापन



यह कहना है बॉलीवुड में तेजी से कदम जमाने वाले सिनेमाटोग्राफर अनूप सिंह का। जगराम चौराहा स्थित अपने घर पहुंचे अनूप ने शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत में सिनेमाटोग्राफी की बारीकियों से लेकर प्रयागराज में फिल्म शूटिंग की लोकेशन की संभावनाओं पर अपनी भावनाओं को साझा किया। 2006 में एफटीआरआई से सिनेमाटोग्राफी का कोर्स करने केबाद अनूप ने पहली बार शहर में चक दे इंडिया का चार रास्ता शूट किया। इसके बाद अमित राय की 2008 में रोड टू संगम को शूट किया।
विज्ञापन

2013 में उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और अविक मुखोपाध्याय के साथ ए कैमरा आपरेट करने लगे। इस दौरान उन्होंने अविक के सहयोगी के तौर पर अमिताभ बच्चन की फिल्म पिंक, बदला, गुलाबो-सिताबो में काम किया। इसके बाद बिकी कौशल की सरदार ऊधम सिंह में भी ए कैमरा आपरेटर के रूप में जिम्मेदारी मिली। 2019 मेें अनूप ने अपनी पहली बांग्ला फिल्म मानिक बाबूर मेघ को सिनेमाटोग्राफर के तौर पर शूट किया।

इस फिल्म में उनकी फ्रेमिंग की खूब तारीफ हुई। नतीजतन कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को नेटपैक एशियन एवार्ड जीता है। इतना ही नहीं 22 से 25 सितंबर तक शिकागो में होने वाले 13वें वार्षिक साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल के लिए भी इस फिल्म का चयन किया गया है। अनूप की अब तक कुल छह कहानियों को शूट कर चुके हैं।


इनमें वेब सीरीज महारानी सीजन-1, सीजन-2, डाक्यूमेंट्री के तौर पर शूट द लेपर्ड, आस्क द सेक्सपर्ट के अलावा फिल्मों में मानिक बाबूर मेघ और हैज होम कमिंग शामिल हैं। वह कहते हैं कि फिल्मों में इलाहाबाद की कहानियों को अभी तक जगह नहीं मिल सकी हैं। फिल्म शूटिंग के लिए इलाहाबाद में अपार संभावनाएं हैं। यहां के दृश्य, रंग, किले के अलावा कटरा, चौक में बिखरी कहानियां हिंदी सिनेमा के लिए वरदान साबित हो सकती हैं। जरूरत है उनको जगह दिलाने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed